महाराणा प्रताप ने दी दुश्मनों से लड़ने की ताकत

Published at :19 Jan 2016 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
महाराणा प्रताप ने दी दुश्मनों से लड़ने की ताकत

महाराणा प्रताप ने दी दुश्मनों से लड़ने की ताकतफोटो-12-क्षत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते महाराज शिवांग विजय सिंह बक्सर. डुमरांव के युवराज चंद्रविजय सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप न सिर्फ क्षत्रीय समाज के लिए गौरवशाली इतिहास लिख गये हैं बल्कि पूरे देश के लिए एक संदेश छोड़ गये हैं जिससे पूरा देश आज मजबूती से […]

विज्ञापन

महाराणा प्रताप ने दी दुश्मनों से लड़ने की ताकतफोटो-12-क्षत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते महाराज शिवांग विजय सिंह बक्सर. डुमरांव के युवराज चंद्रविजय सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप न सिर्फ क्षत्रीय समाज के लिए गौरवशाली इतिहास लिख गये हैं बल्कि पूरे देश के लिए एक संदेश छोड़ गये हैं जिससे पूरा देश आज मजबूती से दूसरे दुश्मन राष्ट्रों से सीमा पर मुकाबला कर रहा है. महाराणा प्रताप फाउंडेशन बक्सर के तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित महाराणा प्रताप स्मृति उत्सव का उदघाटन करते हुए युवराज चंद्रविजय सिंह ने उक्त बातें कही. कार्यक्रम में युवराज शिवांग विजय सिंह ने अतिथियों के साथ दीप जला कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता लाल साहेब सिंह ने की और संचालन फाउंडेशन के अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह उर्फ छोटे ने की. कार्यक्रम में स्वागत भाषण भाजपा के नेता और प्रवक्ता पुनीत सिंह ने किया. जबकि भाजपा के जिला प्रवक्ता राणा प्रताप सिंह ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व की भी चर्चा की. समारोह को संबोधित करने वालों में अमर पासवान, लालबाबू पासवान, अमर जायसवाल, हीरामन पासवान, बसंत चौबे, इंदू देवी, मिथलेश राय, अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन