अंचलाधिकारी कुमार नलिनीकांत ने पीड़ित परिवार को दिया नकद रुपये और अनाज

केसठ : प्रखंड के पुराना बाजार स्थित चिमनी मुहल्ला में एक जनवरी की रात महादलित बस्ती के विंदा देवी पति सोहराई मुसहर के घर आग लग गयी थी, जिससे घर में रखा कपड़ा, अनाज, बिस्तर जल गया था और विकलांग बच्चा जलते-जलते बचा था. मौके पर अंचलाधिकारी कुमार नलिनीकांत ने सीआइ के साथ पहुंच कर […]
केसठ : प्रखंड के पुराना बाजार स्थित चिमनी मुहल्ला में एक जनवरी की रात महादलित बस्ती के विंदा देवी पति सोहराई मुसहर के घर आग लग गयी थी, जिससे घर में रखा कपड़ा, अनाज, बिस्तर जल गया था और विकलांग बच्चा जलते-जलते बचा था. मौके पर अंचलाधिकारी कुमार नलिनीकांत ने सीआइ के साथ पहुंच कर स्थिति का जायजा लिये, जिसके आलोक में सोमवार को पीडि़त परिवार को मुआवजे की राशि व अनाज दिया.
अंचलाधिकारी ने बताया कि पीडि़त परिवार को नकद 42 सौ रुपये और एक क्विंटल अनाज दिया गया है. मौके पर सीआइ राम बहादुर चौधरी, कर्मचारी दीवान इरफान खां व अन्य समाजसेवी मौजूद थे. वहीं, केसठ क्विज संस्थान की ओर से पीडि़त परिवार को दो कंबल भी दिया गया.संस्थान के बच्चे एक जगह इकट्ठे होकर क्विज की तैयारी करते हैं और आपस में चंदा इकट्ठा कर संवेदना व्यक्त करते हुए विंदा देवी को कंबल प्रदान किये. मौके पर संस्थान के अजय कुमार पाल, विकास कुमार गुप्ता,अनमोल कुमार समेत अन्य छात्र मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




