मंदिर से राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियां चोरी

बक्सर/चौसा : इटाढ़ी थाना क्षेत्र स्थित शुक्रवलिया गांव के राम जानकी मंदिर से मंगलवार की रात चोरों ने करोड़ों रुपये मूल्य की अष्टधातु की तीन मूर्तियों की चोरी कर ली. मंदिर के बाहर दीवार से सटे बिजली के खंभे के सहारे चोर मंदिर के छत पर चढ़ गये और आराम से मंदिर में घुस कर […]
बक्सर/चौसा : इटाढ़ी थाना क्षेत्र स्थित शुक्रवलिया गांव के राम जानकी मंदिर से मंगलवार की रात चोरों ने करोड़ों रुपये मूल्य की अष्टधातु की तीन मूर्तियों की चोरी कर ली. मंदिर के बाहर दीवार से सटे बिजली के खंभे के सहारे चोर मंदिर के छत पर चढ़ गये और आराम से मंदिर में घुस कर गर्भ गृह का लोहे के दरवाजे को गैस कटर से काट कर भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की तीनों मूर्तियों को चुरा कर चलते बने. बता दें कि मंदिर में कोई रात को सोता नहीं है.
इसी का फायदा चोरों ने उठाते हुए घटना को अंजाम दिया है. गांव के लोगों को इसकी जानकारी बुधवार की सुबह मिली. लोगों ने इसकी सूचना इटाढ़ी थाना को दी. पुलिस बल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




