पलिया गोलीकांड में तीन गिरफ्तार

Published at :29 Dec 2015 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
पलिया गोलीकांड में तीन गिरफ्तार

राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के पलिया गांव में पिछले एक माह पहले हुई हत्या के बाद लगातार उस गांव में भय और दहशत का माहौल बना हुआ था़ 23 दिसंंबर की रात भी अपराधियों द्वारा गांव के हरिशंकर पांडेय और हरिहर पांडेय के घर पर फायरिंग करके दहशत फैलाने का काम किया. तब से […]

विज्ञापन

राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के पलिया गांव में पिछले एक माह पहले हुई हत्या के बाद लगातार उस गांव में भय और दहशत का माहौल बना हुआ था़ 23 दिसंंबर की रात भी अपराधियों द्वारा गांव के हरिशंकर पांडेय और हरिहर पांडेय के घर पर फायरिंग करके दहशत फैलाने का काम किया. तब से लेकर आज तक पुलिस इन अपराधियों को पकड़ने में लगातार छापेमारी कर रही थी़ इसी बीच एक बार फिर रविवार की रात 27 दिसंबर को अपराधियों द्वारा फायरिंग की गयी,

जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा दिये जाने पर तत्काल पहुंची पुलिस ने छापेमारी करके इस मामले के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है़ इस का खुलासा करते हुए राजपुर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि इस कांड में संलिप्त नौशाद अंसारी पिता मोइनुदीन अंसारी ,दीपक चौबे उर्फ मुन्ना चौबे पिता सुरेंद्रनाथ चौबे गांव पलियां और संजय कुमार पिता सुबेदार साह ग्राम राजापुर के रहनेवाले तीनों अभियुक्तों ने बताया कि पूर्व मुखिया अखिलेश सिंह और कुख्यात अपराधी संतोष पासवान के कहने पर हमने ऐसा किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन