महिला ने साड़ी खोल कर बच्चे को बचाने की कोशिश की

Published at :28 Dec 2015 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
महिला ने साड़ी खोल कर बच्चे को बचाने की कोशिश की

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के सोहनीपट्टी में कुएं में डूब कर एक 15 वर्षीय किशोर गोलू कुमार की मौत हो गयी. इसके पिता दीपक सेठ सोने-चांदी के व्यवसाय करते हैं. गोलू के बारे में सोहनीपट्टी के लोगों ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर था और दौड़ते-दौड़ते कुएं में जा गिरा. पास खड़ी […]

विज्ञापन

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के सोहनीपट्टी में कुएं में डूब कर एक 15 वर्षीय किशोर गोलू कुमार की मौत हो गयी. इसके पिता दीपक सेठ सोने-चांदी के व्यवसाय करते हैं. गोलू के बारे में सोहनीपट्टी के लोगों ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर था और दौड़ते-दौड़ते कुएं में जा गिरा.

पास खड़ी एक महिला ने जब बच्चे को डूबते देखा, तो अपनी साड़ी खोल कर कुएं में डाल कर बच्चे को निकालने की कोशिश की, मगर बच्चा साड़ी नहीं पकड़ सका, जिसके कारण उसे बाहर नहीं निकाला जा सका. देर शाम ग्रामीणों के प्रयास से बच्चे का शव निकाला गया.इस संबंध में लोगों ने बताया कि घटना के समय उसके पिता घर में मौजूद नहीं थे काम से बाहर निकले हुए थे. घटना के बाद देखते ही देखते लोग जुट गये, मगर उस बच्चे को सुरक्षित बाहर नहीं निकाल सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन