महानंदा एके इंजन में भैंसा फंसा, तीन घंटे तक ट्रेन सेवा ठप

महानंदा एके इंजन में भैंसा फंसा, तीन घंटे तक ट्रेन सेवा ठपचौसा. दानापुर रेलमंडल के भदौरा-गहमर रेलवे स्टेशन के बीच करिहयां हाॅल्ट के पास 5484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस का इंजन फेल हो जाने से डाउन लाइन पर लगभग तीन घंटे तक रेल परिचालन बंद रहा. जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 5.20 बजे करिहयां […]
महानंदा एके इंजन में भैंसा फंसा, तीन घंटे तक ट्रेन सेवा ठपचौसा. दानापुर रेलमंडल के भदौरा-गहमर रेलवे स्टेशन के बीच करिहयां हाॅल्ट के पास 5484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस का इंजन फेल हो जाने से डाउन लाइन पर लगभग तीन घंटे तक रेल परिचालन बंद रहा. जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 5.20 बजे करिहयां हाॅल्ट पर 5484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस के इंजन से एक भैंसा टकरा गया और इंजन में फंस गया, जिसके चलते ट्रेन का इंजन फेल हो गया और ट्रेन खड़ी हो गयी. भदौरा स्टेशन पर खड़ी 3202 डाउन कुर्ला पटना बांबे जनता एक्सप्रेस का इंजन काट कर करिहयां लाया गया और महानंदा के रेक को गहमर लुप में खड़ा किया गया. इसके बाद बक्सर से लाइट इंजन को ले जाकर महानंदा के रैक में जोड़ा गया. इस बीच करीब तीन घंटे तक डाउन लाइन पर रेल परिचालन ठप रहा. डाउन मेन लाइन में ट्रेन के घंटों खड़े रहने के चलते 3202 डाउन कुर्ला-पटना एक्सप्रेस ट्रेन भदौरा ,13008 डाउन उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस जमानिया, 12295 डाउन संघमित्रा दिलदारनगर ,12304 दिल्ली हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस ,19047 सूरत भागलपुर एक्सप्रेस, 2310 राजधानी, 3258 जनसाधारण, 2394 संपूर्ण क्रांति 2368, विक्रमशिला एक्सप्रेस आदि ट्रेनें डाउन लाइन की विभिन्न स्टेशनों पर खड़ीं रहीं. करीब नौ बजे सबसे पहले कुर्ला पटना डाउन लाइन से खुली. इसके बाद राजधानी व जनसाधारण को पास कराया गया. लाइन क्लीयर होने के बाद भी महानंदा एक्सप्रेस को नहीं खोलने पर यात्री घंटों परेशान रहे. महानंदा के यात्रियों ने ट्रेन को खुलवाने के लिए ट्रेन के पास ट्रैक को जाम कर दिया, जिससे अप लाइन भी बाधित हो गया और अप लाइन पर विभूति एक्सप्रेस गहमर, फरक्का एक्सप्रेस चौसा, जोगबनी एक्सप्रेस चौसा में करीब 20 मिनट खड़ी रही. महानंदा एक्सप्रेस को करीब 11 बजे गहमर लुप से प्रस्थान किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




