अगलगी में तीन हजार नकद सहित हजारों की संपत्ति राख

राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के भरखरा गांव और गैधरा गांव में आग लगने से हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी़ भरखरा गांव में आग लगने से सुरेंद्र सिंह की भैंस के अलावा उसमें रखा हुआ अनाज और तीन हजार रुपये नकदी जल कर राख हो गया. वहीं, दूसरी तरफ गैधरा […]
राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के भरखरा गांव और गैधरा गांव में आग लगने से हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी़ भरखरा गांव में आग लगने से सुरेंद्र सिंह की भैंस के अलावा उसमें रखा हुआ अनाज और तीन हजार रुपये नकदी जल कर राख हो गया.
वहीं, दूसरी तरफ गैधरा गांव में आग लगने से अरविंद कुमार के घर का अनाज सहित पशुओं का चारा और कपड़ा जल कर राख हो गया. इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए राजपुर अंचलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए कर्मचारी को भेज दिया गया है. शीघ्र ही इनको मुआवजा दे दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




