13 वां रैंक प्राप्त कर निशांत ने डुमरांव का नाम रोशन किया

डुमरांव : अयोध्या सिंह गली निवासी हरिनंदन कुंवर का पौत्र निशांत कुमार ने इंडियन एयर फोर्स में 13 वां स्थान प्राप्त कर अपने दादा व पिता कुमार राजीव रंजन, माता सुलेखा देवी सहित डुमरांव का नाम रोशन किया है. डुमरांव के लाल ने आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट में 10 वीं सीजीपीए की परीक्षा 2012 […]
डुमरांव : अयोध्या सिंह गली निवासी हरिनंदन कुंवर का पौत्र निशांत कुमार ने इंडियन एयर फोर्स में 13 वां स्थान प्राप्त कर अपने दादा व पिता कुमार राजीव रंजन, माता सुलेखा देवी सहित डुमरांव का नाम रोशन किया है. डुमरांव के लाल ने आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट में 10 वीं सीजीपीए की परीक्षा 2012 में 10 और 12वीं नन मेडिकल 2014 में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किया़ वहीं,
एनआइटी पटना से इलेक्ट्रीकल इंजीनियिरिंग में जेइइ व एआइआर में भी अच्छा किया है. बातचीत के दौरान निशांत कुमार ने कहा कि एनडीए में चयनित होने के बाद तीन साल का प्रशिक्षण होगा और एक साल का प्रशिक्षण हैदराबाद में चलेगा. निशांत के पिता कुमार राजीव रंजन भी इंडियन एयर फोर्स में कार्यरत हैं. मां सुलेखा गृहणी हैं. इस दरम्यान निशात ने बताया कि बचपन में पढ़ाई में मन नहीं लगता था, लेकिन दादा व माता-पिता के छाया में बहुत कुछ सिखने को मिला़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




