आलू व्यवसायी को चाकू मार पचास हजार की लूट

आलू व्यवसायी को चाकू मार पचास हजार की लूट किसान से आलू खरीदने के लिए जा रहे थे शिवजीटोह में झाड़ी में छिप कर बैठे थे लुटेरेफोटो संख्या-02 जख्मी व्यवसायी.ब्रह्मपुर. प्रखंड के निमेज पश्चिम टोला पुल के नीचे सपही के आलू व्यवसायी शिवजी तुरहा को चाकू मार कर पचास हजार रुपये की लूट अपराधियों ने […]
आलू व्यवसायी को चाकू मार पचास हजार की लूट किसान से आलू खरीदने के लिए जा रहे थे शिवजीटोह में झाड़ी में छिप कर बैठे थे लुटेरेफोटो संख्या-02 जख्मी व्यवसायी.ब्रह्मपुर. प्रखंड के निमेज पश्चिम टोला पुल के नीचे सपही के आलू व्यवसायी शिवजी तुरहा को चाकू मार कर पचास हजार रुपये की लूट अपराधियों ने कर ली. पीड़ित शिवजी तुरहा ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे वह पुछरी गांव आलू खरीदने के लिए किसानों के यहां जा रहे थे, तभी दो व्यक्ति पुल के नीचे झाड़ियों में छिपे थे और मुझे अकेले देख कर अचानक पीछे से पकड़ कर लिया और पाकेट में रखे 50 हजार रुपये चाकू के बल पर लूटने लगे. विरोध जताने पर लुटेरों ने चाकू से हाथ पर वार कर रुपये लेकर भाग गये. बता दें कि शिवजी ब्रह्मपुर क्षेत्र के आलू के एक बड़े व्यवसायी हैं, जिनकी दुकान निमेज गोला के एक मार्केट में है़ पीड़ित ने तत्काल इस घटना की सूचना ब्रह्मपुर थाने को दी़ इस घटना में शामिल सपही के ही दो युवक पिंटू सिंह एवं दीपक सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




