बोलेरो के धक्के से पान दुकानदार मरा

Published at :26 Dec 2015 2:13 AM (IST)
विज्ञापन
बोलेरो के धक्के से पान दुकानदार मरा

डुमरांव़ : नगर के बस पड़ाव स्थित पान की दुकान चलानेवाला 32 वर्षीय मो़ मोजू की गुरुवार की देर शाम वाहन दुर्घटना में मौत हो गयी. खबर जब स्थानीय लोगों को मिली, तो सभी स्तब्ध रह गये़ बेटे की मौत की खबर सुन पिता मो़ नशीम खां सदमे में आ गये. घटना से आहत पिता […]

विज्ञापन
डुमरांव़ : नगर के बस पड़ाव स्थित पान की दुकान चलानेवाला 32 वर्षीय मो़ मोजू की गुरुवार की देर शाम वाहन दुर्घटना में मौत हो गयी. खबर जब स्थानीय लोगों को मिली, तो सभी स्तब्ध रह गये़
बेटे की मौत की खबर सुन पिता मो़ नशीम खां सदमे में आ गये. घटना से आहत पिता बेहोश होकर गिर पडे़ वहीं, परिजनों के बीच कोहराम मच गया़ मृतक का ससुराल यूपी के बलिया में है, जहां पत्नी नशीमा व एक वर्षीया पुत्री से भेंट कर वापस अपने घर डुमरांव लौट रहा था कि रास्ते में नरही के समीप बोलेरो व जीप के आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जिसमें एक मोजू भी शामिल था़
शव पहुंचते ही छाया मातम
मृतक मोजू का शव देर रात घर पहुंचा. शव पहुंचते ही पूरा परिवार फफक पड़ा व मुहल्ले में मातम छा गया़ शव के समीप परिजनों के आंसू थम नहीं रहे थे़ मुहल्ले के लोगों ने ढांढस बंधाया़ खबर पाकर ससुरालवाले भी घर पहुंचे़
मृतक के घर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी़ मृतक के पिता ने बताया कि कमाऊ पुत्र के जाने से मेरे ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है़ वहीं, छोटा भाई मुसीम का कहना है कि इस हादसे की खबर से मां की हालत बिगड़ गयी है़ उन्हें निजी क्लिनिक में दाखिल कराया गया है.
मृतक था सामाजिक
मृतक के पिता मो़ नसीम बचपन से ही सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे़ पिता के राह पर चलनेवाला बेटा मोजू का भी सामाजिक कार्यों में खासा लगाव था़ मुहल्ले के रमेश केसरी, विमलेश, सोनू व राधा बताते हैं कि मृतक मिलनसार व मृदुभाषी व्यवहार का युवक था़ शुक्रवार को युवक के जनाजे में सैकड़ों लोग शिरकत किये.
रोड पार करने में बच्चा जख्मी
केसठ. प्रखंड के केसठ-चौगाईं पथ पर शिवपुर गांव के समीप सात वर्षीय बालक बोलेरो के धक्का से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. ग्रामीणों के अनुसार शिवपुर निवासी विश्वामित्र यादव का पुत्र कन्हैया यादव अपने घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था, तब तक चौगाईं की ओर से रहे बोलेरो की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
समाजसेवी चंदन राज एवं परिजनों ने जख्मी बच्चे को लेकर कोरानसराय निजी अस्पताल में भरती कराया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया. जख्मी बालक का पैर टूट गया है और हाथ और शरीर पर गंभीर चोटें आयी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन