दो किसानों के घरों पर फायरिंग

Published at :25 Dec 2015 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
दो किसानों के घरों पर फायरिंग

बक्सर/राजपुर : राजपुर थाना क्षेत्र के पलियां गांव में बुधवार की रात अपराधियों ने गांव के ही किसान हरिहर पांडेय और हरिशंकर पांडेय के घरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की़ ग्रामीणों ने बताया कि हरिहर पांडेय के घर पर चार राउंड और हरिशंकर पांडेय के दरवाजे पर कई राउंड गोली चलायी गयीं, जिसमें दोनों बाल-बाल बच […]

विज्ञापन

बक्सर/राजपुर : राजपुर थाना क्षेत्र के पलियां गांव में बुधवार की रात अपराधियों ने गांव के ही किसान हरिहर पांडेय और हरिशंकर पांडेय के घरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की़ ग्रामीणों ने बताया कि हरिहर पांडेय के घर पर चार राउंड और हरिशंकर पांडेय के दरवाजे पर कई राउंड गोली चलायी गयीं, जिसमें दोनों बाल-बाल बच गये. गोलीबारी से हरिहर पांडेय के घर का छज्जा भी ध्वस्त हो गया़

सूचना मिलते ही राजपुर थानाध्यक्ष पलियां गांव पहुंचे और शांति व्यवस्था को कायम किया, लेकिन तब तक अपराधी भाग गये थे.

विदित हो कि पिछले माह 26 तारीख को गांव के उमाशंकर पांडेय के पुत्र मणिशंकर पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय की हत्या गोली मार कर की गयी थी, जिसमें अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

जबकि ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ था कि इस कांड में कुख्यात अपराधी संतोष पासवान का हाथ था. पुन: इस घटना से भी लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि इस घटना को भी संतोष पासवान करा सकता है. सूत्रों का कहना संतोष पासवान की मां की हत्या के बाद लगातार वह आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में लगा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन