सदर अस्पताल में दो दिनों तक दर्द से तड़पती रही महिला

Published at :25 Dec 2015 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में दो दिनों तक दर्द से तड़पती रही महिला

बक्सर : 22 दिसंबर को दोपहर में बाइक से घायल पवनी निवासी कलावती को सदर अस्पताल में भरती कराया गया,लेकिन हड्डी चिकित्सक के नहीं रहने के कारण गुरुवार तक इलाज नहीं हो सका था. दर्द से कराहती गरीब कलावती सदर अस्पताल के जेनरल महिला वार्ड में भरती, तो हैं पर चिकित्सक के दर्शन मात्र के […]

विज्ञापन

बक्सर : 22 दिसंबर को दोपहर में बाइक से घायल पवनी निवासी कलावती को सदर अस्पताल में भरती कराया गया,लेकिन हड्डी चिकित्सक के नहीं रहने के कारण गुरुवार तक इलाज नहीं हो सका था. दर्द से कराहती गरीब कलावती सदर अस्पताल के जेनरल महिला वार्ड में भरती, तो हैं पर चिकित्सक के दर्शन मात्र के लिए तरस रही हैं.

सुबह-शाम महज एक सुई लगाने नर्स आ जाती है. पीड़ित महिला के परिवारवालों ने कहा कि जो दवा नर्स द्वारा लिखी जा रही है, वह अस्पताल में नहीं मिलती. भरती के बाद से लेकर अब तक हड्डी रोग के चिकित्सक की दर्शन नहीं हुई है. महिला का पुत्र छोटन ने कहा कि दो दिनों में एक चिकित्सक का दर्शन नहीं हो सका. एक्सरे किया गया है,

पर उसका रिपोर्ट अब तक नहीं प्राप्त हो सका है.वहीं, महिला के इलाज के लिए जिला पार्षद डॉ मनोज यादव एवं महिला समाजसेवी मनावती देवी ने सिविल सर्जन से इलाज के लिए दबाव बनाये. वहीं, सिविल सर्जन डॉ ब्रज कुमार सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही टीवी विभाग में पदस्थापित हड्डी के चिकित्सक डॉ आरएन वर्मा से दिखाया गया, जिसमें उसके दोनों पैर फ्रैक्चर है. जिसका प्लास्टर किया जायेगा साथ ही कहा कि लापरवाह चिकित्सकों पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन