खुले में शौच करने पर लगेगा जुर्माना

Published at :24 Dec 2015 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
खुले में शौच करने पर लगेगा जुर्माना

स्वच्छता को लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी बक्सर : स्वच्छ भारत मिशन के तहत अहिरौली में बच्चों व बच्चियों ने प्रभातफेरी निकाली, जिसमें पंचायत के मध्य विद्यालय अहिरौली के प्रधानाध्यापक प्रभाकर दुबे एवं मुखिया बृज किशोर उपाध्याय के अतिरिक्त स्कूल के शिक्षक, मैनेजर कृष्ण कुमार राणा, मनोज कुमार, अमित गुप्ता एवं मोहन सिंह शामिल […]

विज्ञापन

स्वच्छता को लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी

बक्सर : स्वच्छ भारत मिशन के तहत अहिरौली में बच्चों व बच्चियों ने प्रभातफेरी निकाली, जिसमें पंचायत के मध्य विद्यालय अहिरौली के प्रधानाध्यापक प्रभाकर दुबे एवं मुखिया बृज किशोर उपाध्याय के अतिरिक्त स्कूल के शिक्षक, मैनेजर कृष्ण कुमार राणा, मनोज कुमार, अमित गुप्ता एवं मोहन सिंह शामिल हुए.
रैली के माध्यम से खुले में शौच का उपयोग नहीं करने पर बल दिया गया. साथ ही लोगों ने कहा कि खुले में शौच करते पकड़े गये, तो पांच सौ रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक जुर्माना किया जायेगा. बाद में एक सभा भी आयोजित हुई, जिसमें जिला जल एवं स्वच्छता समिति के सत्येंद्र कुमार एवं मुखिया बृज किशोर उपाध्याय ने संबोधित किया और लोगों से स्वच्छ गांव बनाने तथा पंचायत के लोगों को शौचालय का निर्माण कराने पर जोर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन