घर में अलाव से झुलसे पति व पत्नी, मौत

Published at :24 Dec 2015 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
घर में अलाव से झुलसे पति व पत्नी, मौत

फुलवरिया : फुलवरिया थाना क्षेत्र के सेमरबारी गांव में ठंड से बचने के लिए जलाये गये अलाव से घर में आग लग गयी. इस हादसे में घर में सो रहे पति-पत्नी जिंदा जल गये. उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस घटना में एक भैंस भी झुलस गयी है. मृतकों में भगवत सिंह (65 […]

विज्ञापन

फुलवरिया : फुलवरिया थाना क्षेत्र के सेमरबारी गांव में ठंड से बचने के लिए जलाये गये अलाव से घर में आग लग गयी. इस हादसे में घर में सो रहे पति-पत्नी जिंदा जल गये. उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस घटना में एक भैंस भी झुलस गयी है. मृतकों में भगवत सिंह (65 वर्ष) और उनकी पत्नी नेपाली देवी (60 वर्ष) हैं.

दर्दनाक हादसे में घर में रखे गये बरतन, कपड़ा, जेवरात समेत लाखों की संपत्ति नुकसान हो गयी. मंगलवार की रात भोजन करने के बाद दंपती आग सेंक कर सोने चले गये. घर में अलाव जलते छोड़ दिया गया था, जिससे देर रात अचानक आग लग गयी.

अगलगी की इस घटना में दोनों की मौत हो गयी. बुधवार की सुबह इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली. मौके पर पहुंच ग्रामीण भगवत सिंह और उनकी पत्नी को खोजने लगे. झोंपड़ी में दोनों के जले शव के अवशेष मिले. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन