विश्वामित्र इंडिया समेत 10 बकायेदारों की कटी बिजली

बक्सर : लंबे समय से बिजली बिल बकाया रखनेवालों पर विभाग ने अब कार्रवाई करना शुरू कर दिया है. विभाग के अधिकारी टीम के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर बकायेदारों का कनेक्शन काटने का काम शुरू कर दिये हैं. मंगलवार को नगर के अांबेडकर चौक समीप दस-दस बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन काट दिया […]
बक्सर : लंबे समय से बिजली बिल बकाया रखनेवालों पर विभाग ने अब कार्रवाई करना शुरू कर दिया है. विभाग के अधिकारी टीम के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर बकायेदारों का कनेक्शन काटने का काम शुरू कर दिये हैं. मंगलवार को नगर के अांबेडकर चौक समीप दस-दस बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया. जेइ सचिन कुमार के नेतृत्व में बनी एक टीम अांबेडकर चौक समीप बकायेदारों का कनेक्शन काटने में जुटी हुई थी.
शर्ट डाउन लेकर बकायेदारों के तार को विद्युत खंभे से हटा दिया गया. इस दौरान डीसीएम 3201 कृष्णा सिंह, डीसीएम 18787 रविशंकर ओझा, डीसीएम 18607 मुकेश कुमार साह, डीसीएम 18630 उषा देवी, डीसीएम 17811 विश्वामित्र इंडिया, डीसीएम 2018 रामजी प्रसाद, डीसीएम 3082 अरविंद कुमार राय, डीसीएम 3247 मनीष कुमार, डीसीएम 3357 और डीसीएम 17428 का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया. सभी पर औसतन 20 हजार रुपये का बकाया था. सचिन कुमार ने बताया कि आगे बिजली का कनेक्शन काटने के लिए बकायेदारों की सूची तैयार की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




