नकली दवा के नाम पर हो रहा भयादोहन : प्रदीप दुबे

बक्सर : भाजपा युवा मोरचा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रभारी प्रदीप दुबे ने कहा कि बक्सर जिले के दवा दुकानदारों का शोषण किया जा रहा है और नकली दवा के नाम पर अनावश्यक छापेमारी कर उनसे भया दोहन का सिलसिला जोरशोर से चल रहा है. उन्होंने कहा कि यह भया दोहन बंद नहीं […]
बक्सर : भाजपा युवा मोरचा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रभारी प्रदीप दुबे ने कहा कि बक्सर जिले के दवा दुकानदारों का शोषण किया जा रहा है और नकली दवा के नाम पर अनावश्यक छापेमारी कर उनसे भया दोहन का सिलसिला जोरशोर से चल रहा है. उन्होंने कहा कि यह भया दोहन बंद नहीं हुआ, तो जनता और व्यवसायी मिल कर आंदोलन करेंगे. एक बयान जारी कर श्री दुबे ने कहा कि दवा व्यावसायियों के साथ यह अन्याय हो रहा है,
जिसके खिलाफ दवा व्यवसायी एकजुट हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि जिले में प्रखंड मुख्यालयों में धान क्रय केंद्रों पर भी धान की खरीद नहीं हो रही है, जिससे किसान परेशान हैं. सरकारी खजाने में डीजल अनुदान की राशि पड़ी है, पर उसका वितरण किसानों में नहीं हो रहा है, जिसके कारण किसानों में आक्रोश है. उन्होंने जिला प्रशासन और बिहार सरकार से अविलंब दवा दुकानदारों के भयादोहन को बंद करने की चेतावनी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




