वाटिका में सीता-राम का हुआ मिलन

Published at :15 Dec 2015 2:09 AM (IST)
विज्ञापन
वाटिका में सीता-राम का हुआ मिलन

बक्सर : नगर के नया बाजार स्थित सीताराम विवाह स्थल पर 46 वां सिय-पिय मिलन महोत्सव में सोमवार के दिन में पुष्पवाटिका प्रसंग का मंचन आकर्षक रूप में किया गया. यह प्रस्तुति आश्रम के साधु-संत एवं महंत के द्वारा दी गयी. आश्रम के महंत राजाराम शरण दास जी महाराज स्वयं पुष्पवाटिका की माली की भूमिका […]

विज्ञापन

बक्सर : नगर के नया बाजार स्थित सीताराम विवाह स्थल पर 46 वां सिय-पिय मिलन महोत्सव में सोमवार के दिन में पुष्पवाटिका प्रसंग का मंचन आकर्षक रूप में किया गया. यह प्रस्तुति आश्रम के साधु-संत एवं महंत के द्वारा दी गयी. आश्रम के महंत राजाराम शरण दास जी महाराज स्वयं पुष्पवाटिका की माली की भूमिका निभाये. पुष्पवाटिका में मंच को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जो चारों ओर घूम रहा था.

पुष्पवाटिका को लेकर सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक नजर आयी, जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी. महर्षि विश्वामित्र के साथ भगवान राम और लक्ष्मण जनकपुर पहुंचे हैं और गुरु की पूजा-अर्चना के लिए फूल तोड़ने के लिए जनकपुर के पुष्पवाटिका में पहुंचे हैं. जहां फूलों की रखवाली के लिए माली नियुक्ति हैं और दोनों भाइयों को फूल तोड़ने से रोकता है. माली ने कहा कि आपके कोमल हाथ फूल तोड़ने लायक नहीं हैं.

फूल के कांटे आपके हाथों में चुभ जायेंगे, जिससे आपको कष्ट होगा. पुष्पवाटिका का माली भगवान राम और लक्ष्मण को देख कर मोहित हो गया और अपनी आंखों को तृप्त कर लिया. माली भी भगवान राम से मिलने के लिए लंबे समय तक संवाद किया, तब जाकर फूल तोड़ने दिया. इसी बीच राजा जनक की पुत्री सीता भी अपनी सखियों के साथ पुष्पवाटिका में पहुंचती हैं और पुष्पवाटिका में राम-सीता के आंखें मिल जाती हैं,

जिसे देख मन ही मन सखियां अपने-अपने इष्ट देव से प्रार्थना करती हैं कि भगवान राम की पत्नी सीता बन जाये. सीता के पुष्पवाटिका आगमन के दौरान पूरे रास्ते में पुष्प की वर्षा होती रही, जिसे देख सभी साधु-संत और श्रद्धालुओं की टोली भाव विभोर हो गयी. पूरा पंडाल जय श्रीराम और सीताराम के नारों से गूंज उठा. वहीं, देर रात धनुष यज्ञ का मंचन हुआ, जहां भगवान राम धनुष को तोड़ कर राजा जनक की प्रतिज्ञा पूरी की. धनुष टूटते ही फिर एक बार दर्शकों ने सीताराम के नारों से भक्तों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया.

संत समाज देखा पुष्पवाटिका लीला : सिय-पिय मिलन महोत्सव में पुष्पवाटिका मंचन के दौरान साधु-संतों का जमावड़ा लगा रहा और संत समाज भी पुष्पवाटिका का आनंद लिया.इस दौरान वृंदावन के भगवताचार्य पुण्डरीक कृष्ण गोस्वामी, वनवारी दास जी महाराज,बृज बिहारी दास जी महाराज, श्रीराम शिरोमणि दास जी महाराज, बसांव पीठाधीश्वर, अच्यूत प्रपन्नाचार्य जी महाराज, अयोध्या के फूल डोल जी महाराज आदि मौजूद थे.
माली की भूमिका में जवान दिख रहे थे आश्रम के महंत : सिय-पिय मिलन महोत्सव में पुष्पवाटिका लीला के दौरान राम विवाह आश्रम के महंत श्री राजाराम शरण दास जी महाराज स्वयं हर वर्ष की तरह पुष्पवाटिका की माली की भूमिका में नजर आये. 66 वर्ष की आयु के बावजूद पीले आकर्षक कपड़ों में काफी जवान दिख रहे थे.उनकी भूमिका और संवाद में युवाओं की तरह उत्साह दिख रहा था.इसके अलावा अन्य सखियों की भूमिका में आश्रम के परिकर और महिलाओं ने बखूबी निभायी.
आज निकलेगी भगवान राम की बरात : सीताराम विवाह आश्रम में चल रहे सिय-पिय महोत्सव में भगवान राम की बरात यात्रा मंगलवार को एक बजे दिन से निकलेगी, जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. बरात यात्रा आश्रम से निकल कर मठिया मोड़ होते हुए चरित्रवन होते हुए पीपी रोड, मुनीम चौक, जमुना चौक, सत्यदेवगंज होते हुए अांबेडकर चौक, पांडेयपट्टी मठिया के बाद नया बाजार होते हुए आश्रम पहुंच जायेगी.बरात की तैयारी को लेकर शहरवासी जगह-जगह स्वागत की तैयारी में जुट गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन