एसपी के साथ हुई नोकझोंक

Published at :12 Dec 2015 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
एसपी के साथ हुई नोकझोंक

बक्सर, कोर्ट. अभी जिलाधिकारी के साथ शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत चल रही थी कि तभी पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा पहुंच गये, जिन्हें देख अधिवक्ता आक्रोशित होने लगे. अधिवक्ताओं का कहना था कि अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में ही महिला थाने में सूचना दी गयी थी, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की. उसी कारण […]

विज्ञापन
बक्सर, कोर्ट. अभी जिलाधिकारी के साथ शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत चल रही थी कि तभी पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा पहुंच गये, जिन्हें देख अधिवक्ता आक्रोशित होने लगे. अधिवक्ताओं का कहना था कि अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में ही महिला थाने में सूचना दी गयी थी, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की. उसी कारण अधिवक्ता को गोली मारी गयी. अगर पूर्व में ही पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर ली होती, तो उक्त घटना नहीं घटती. पुलिस कप्तान से बातचीत के दौरान कई बार माहौल उग्र होते दिखायी दिया, जिसे बीच बचाव कर संभाला गया.
कुर्की का आश्वासन दिया एसपी ने : एसपी अधिवक्ताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि घटना में दो गिरफ्तारियां की गयी हैं तथा शनिवार को ही अभियुक्त के घर की कुर्की-जब्ती कर ली जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन