एमडीएम बना नहीं, भेज दी रिपोर्ट

Published at :09 Dec 2015 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
एमडीएम बना नहीं, भेज दी रिपोर्ट

चक्की़ : सरकार द्वारा संचालित मध्याह्न भोजन योजना में जम कर लूट मची हुई है़ आलम यह है कि मीनू के अनुसार कहीं भी मिड डे मिल नहीं बन रहा है, तो कहीं बच्चों की उपस्थिति कम होने के बावजूद ज्यादा दिखा कर धांधली हो रही है़ हद, तो तब हो गयी, जब प्रखंड क्षेत्र […]

विज्ञापन

चक्की़ : सरकार द्वारा संचालित मध्याह्न भोजन योजना में जम कर लूट मची हुई है़ आलम यह है कि मीनू के अनुसार कहीं भी मिड डे मिल नहीं बन रहा है, तो कहीं बच्चों की उपस्थिति कम होने के बावजूद ज्यादा दिखा कर धांधली हो रही है़ हद, तो तब हो गयी,

जब प्रखंड क्षेत्र के भरियार स्थित मध्य विद्यालय भरियार की पड़ताल की गयी. स्कूल की स्थिति यह है कि यहां कभी भी बच्चों को खाना नसीब नहीं होता. इसके बावजूद हर दिन रिपोर्ट बना कर विभाग को भेज दी जाती है़

12 बजते ही कर दी जाती है छुट्टी
दिन के 12 बजते ही बच्चाें की छुट्टी कर दी जाती है़ खाना भी बनता है, पर शिक्षकों द्वारा चखने के उपरांत जो खाना बच जाता है, उसे स्कूल के रसोइये अपने-अपने घर लेकर चले जाते है़ं
बिना खाना बनाये ही भेज दी रिपोर्ट : पांच दिसंबर को स्कूल का चापाकल खराब होने के कारण छात्रों की जल्दी छुट्टी कर दी गयी व रसोइयों को भी घर भेज दिया गया़ इसके बावजूद 390 बच्चों की रिपोर्ट बना कर स्कूल प्रशासन द्वारा विभाग को भेज दी गयी़
कहते हैं एमडीएम प्रभारी
इस संबंध में जब एमडीएम प्रभारी विकास कुमार से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जायेगी व उचित पाये जाने पर संबंधित दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन