भगवान भरोसे बैंक ऑफ इंडिया

बक्सर,कोर्ट : इसे अपराधियों की मेहरबानी कहें या चांस की बात, जो अब तक बैंक ऑफ इंडिया बक्सर शाखा सुरक्षित है. पिछले हफ्ते अगर बैंक लूट की घटनाओं पर नजर डालें, तो बिहार में ताबड़तोड़ कई बैंक डकैती की घटनाएं हुई हैं. आश्चर्यजनक है कि विगत तीन वर्षों में बैंक ऑफ इंडिया के हथियार का […]
बक्सर,कोर्ट : इसे अपराधियों की मेहरबानी कहें या चांस की बात, जो अब तक बैंक ऑफ इंडिया बक्सर शाखा सुरक्षित है. पिछले हफ्ते अगर बैंक लूट की घटनाओं पर नजर डालें, तो बिहार में ताबड़तोड़ कई बैंक डकैती की घटनाएं हुई हैं. आश्चर्यजनक है कि विगत तीन वर्षों में बैंक ऑफ इंडिया के हथियार का लाइसेंस लालफीताशाही में फंस कर अब तक नहीं बन पाया है.
बक्सर बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में प्रत्येक दिन करोड़ों रुपये का लेनदेन किया जाता है. इसके साथ ही एटीएम के लिए कैश भी भेजा जाता है या बैंक के रुपयों को मुख्य शाखा खगौल को भी जाता है. ऐसे में बैंक का सुरक्षा कर्मी हथियार के साथ कैश वाहन में बाहर चला जाता है. जबकि बैंक का दूसरा सुरक्षा कर्मी निहत्थे बैंक की सुरक्षा में लगा रहता है.
गौरतलब हो कि जिला शस्त्र दंडाधिकारी द्वारा 24 अप्रैल 2015 को ही इस मामले की सुनवाई की गयी थी. उसके बाद फिर बैंक की शस्त्र संबंधित फाइल अधिकारियों के टेबल दर टेबल घूमने लगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




