24 घंटे के अंदर चोरी गये जेवरात बरामद

बक्सर : गोयल धर्मशाला में आरा से शादी करने आये परिवार के दूल्हे के कमरे से चोरी गये जेवरात को पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के आधार पर 24 घंटे के अंदर ही बरामद कर लिया और चोरी में संलिप्त 14 साल के किशोर को गिरफ्तार कर लिया. चोरी करनेवाला किशोर लड़की पक्ष की ओर […]
बक्सर : गोयल धर्मशाला में आरा से शादी करने आये परिवार के दूल्हे के कमरे से चोरी गये जेवरात को पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के आधार पर 24 घंटे के अंदर ही बरामद कर लिया और चोरी में संलिप्त 14 साल के किशोर को गिरफ्तार कर लिया. चोरी करनेवाला किशोर लड़की पक्ष की ओर से आमंत्रित था.
बरामद जेवरात नगर थाना के समीप मालखाने की पुरानी जीप से पुलिस ने बरामद किया है. नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल ने बताया कि सीसी टीवी फुटेज के आधार पर 14 वर्षीय आदित्य कुमार केसरी पिता बैजनाथ प्रसाद केसरी को गोला घाट के समीप स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद उसके बताये स्थान से जेवरात भी बरामद हो गया. चोरी के बाद आदित्य ने जेवर को नगर थाना के पास खड़ी मालखाने की पुरानी जीप में छुपा कर रख दिया था, जिसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




