बिहार : सवारी जीप तालाब में पलटी, पांच बच्चों की मौत

बक्सर : बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना अन्तर्गत प्रमेश्वरनाथ मंदिर के समीप एक बोलेरो जीप के असंतुलित होकर एक तालब में गिर जाने से आज पांच किशोरों की डूबने से मौत हो गयी. डुमरावं अनुमंडल पुलिस अधिकारी आर के गुप्ता ने बताया कि मरने वालों में तीन किशोर और दो किशोरी शामिल हैं. […]
बक्सर : बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना अन्तर्गत प्रमेश्वरनाथ मंदिर के समीप एक बोलेरो जीप के असंतुलित होकर एक तालब में गिर जाने से आज पांच किशोरों की डूबने से मौत हो गयी. डुमरावं अनुमंडल पुलिस अधिकारी आर के गुप्ता ने बताया कि मरने वालों में तीन किशोर और दो किशोरी शामिल हैं. सभी बच्चों के शवों को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल ले जाया गया है.
उन्होंने बताया कि उक्त बोलेरो जीप पर कुल 11 लोग सवार थे. जीप पर सवार बाकी अन्य छह यात्री जीप से कूद कर अपनी जान बचाने में सफल रहे. जीप पर सवार सभी लोग भोजपुर जिला मुफस्सिल थाना अंतर्गत आरा गांव के निवासी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




