वैन पलटने से 12 लोग जख्मी

बक्सर/नावानगर : नावानगर थाना क्षेत्र के परमानपुर गांव के समीप गुरुवार की सुबह महेन्द्रा वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण वैन में सवार 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों में चार की स्थिति गंभीर बनी हुई है. पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को आरा रेफर कर दिया गया है. […]
बक्सर/नावानगर : नावानगर थाना क्षेत्र के परमानपुर गांव के समीप गुरुवार की सुबह महेन्द्रा वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण वैन में सवार 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों में चार की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को आरा रेफर कर दिया गया है. पुलिस के अनुसार, राजपुर थाना क्षेत्र के भउआ गांव से वैन में सवार होकर दर्जन भर लोग सोनवर्षा ओपी के सलसला गांव स्थित श्रीभगवान कुशवाहा के यहां तिलक चढ़ाने बुधवार को आये थे. तिलक चढ़ाने के बाद गुरुवार की सुबह विदा होकर सभी वैन से भउआ गांव लौट रहे थे.
इस बीच परमानपुर के समीप चालक का संतुलन बिगड़ गया और वैन उलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.दुर्घटना में श्रीनिवास सिंह, हंस सिंह, विश्वनाथ सिंह व दिनेश सिंह सहित दर्जन भर लोग जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को पीएचसी में इलाज कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










