कोलकाता के अस्पताल में ही हिरासत में लिया जायेगा ब्रह्म ठाकुर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jun 2015 7:58 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : डुमरांव वार्ड पार्षद का पता ठिकाना पुलिस ने लगा लिया है. कोलकाता के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. उनके पैर की हड्डी टूटी है, जिसमें रॉड लगाया जाना है. लंबे समय के इलाज के कारण बक्सर पुलिस फिलहाल उन्हें अस्पताल में हिरासत में लेकर इलाज करायेगी और फिर उनके स्वस्थ […]
विज्ञापन
बक्सर : डुमरांव वार्ड पार्षद का पता ठिकाना पुलिस ने लगा लिया है. कोलकाता के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. उनके पैर की हड्डी टूटी है, जिसमें रॉड लगाया जाना है.
लंबे समय के इलाज के कारण बक्सर पुलिस फिलहाल उन्हें अस्पताल में हिरासत में लेकर इलाज करायेगी और फिर उनके स्वस्थ होते ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जायेगी. बक्सर के एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने पूरे मामले पर पटाक्षेप करते हुए कहा कि वार्ड पार्षद को का पूरा पता लग चुका है.
ज्ञात हो कि घटना के पांच दिनों बाद तक पुलिस ने मौत के जिम्मेवार वार्ड पार्षद ब्रह्म ठाकुर को गिरफ्तार करने में नाकाम रही. पुलिस वार्ड पार्षद की गिरफ्तारी के लिए बनारस गयी हुई थी. बनारस में नैवेल निजी क्लिनिक में जख्मी वार्ड पार्षद का इलाज चल रहा था, पर भनक मिलते ही वार्ड पार्षद के परिजनों ने इलाज का स्थान बदल दिया है.
इसके कारण पुलिस फिर खाली हाथ डुमरांव लौट आयी. ऐसे में पुलिस और जख्मी वार्ड पार्षद के बीच चल रहे चोर-सिपाही का खेल कब खत्म होगा, यह कहना मुश्किल है. पुलिस ने बताया कि वार्ड पार्षद ब्रह्म ठाकुर का इलाज कोलकाता में चलने की बात सामने आ रही है.
थानाप्रभारी राघव दयाल ने बताया कि अब तक वार्ड पार्षद के इलाज के स्थल को पता लगा रही है. पता लगते ही छापामारी कर गिरफ्तारी की जायेगी. जख्मी हालत में वार्ड पार्षद को गिरफ्तार कर यहां नहीं लाया जा सकता.
उल्लेखनीय है कि गत 24 जून को स्कॉर्पियो डुमरांव वार्ड पार्षद ने आठ लोगों को कुचल दिया था. इसमें दो लोगों की मौत हो गयी थी. लोगों ने इस घटना के विरोध में जम कर हंगामा व प्रदर्शन किया. इस घटना में वार्ड पार्षद ब्रrा ठाकुर भी जख्मी हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










