दूसरे के आइडी पर तत्काल टिकट लेनेवाला गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jun 2015 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : बक्सर-मुगलसराय रेल खंड के जमानिया रेलवे स्टेशन पर अवैध टिकट बनाने के जुर्म में एक बिचौलिये को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. सूत्रों के अनुसार सरोज कुमार नामक व्यक्ति शनिवार को तत्काल टिकट काउंटर पर टिकट के लिए कतार में खड़ा था. तैनात पुलिस को उक्त व्यक्ति पर शक हुआ. शक […]
विज्ञापन
बक्सर : बक्सर-मुगलसराय रेल खंड के जमानिया रेलवे स्टेशन पर अवैध टिकट बनाने के जुर्म में एक बिचौलिये को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. सूत्रों के अनुसार सरोज कुमार नामक व्यक्ति शनिवार को तत्काल टिकट काउंटर पर टिकट के लिए कतार में खड़ा था.
तैनात पुलिस को उक्त व्यक्ति पर शक हुआ. शक के आधार पर जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की, तो पता चला कि युवक दूसरे के वोटर आइडी पर टिकट बनाने के लिए आया हुआ था. इसके बाद युवक ने खुलासा किया कि इस गोरख धंधा में रेलवे के ही कुछ कर्मी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










