विधान परिषद चुनाव को ले बनाये गये 11 मतदान केंद्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jun 2015 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : गुरुवार को जिलाधिकारी रमण कुमार ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में चुनाव आयोग के निर्देश में संवाददाता सम्मेलन किया. सम्मेलन में आगामी सात जुलाई को होनेवाले एमएलसी चुनाव की तैयारी की चर्चा की. कहा कि जिले में कुल 11 सभी प्रखंडों में बीडीओ के कार्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया है. मतदान […]
विज्ञापन
बक्सर : गुरुवार को जिलाधिकारी रमण कुमार ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में चुनाव आयोग के निर्देश में संवाददाता सम्मेलन किया. सम्मेलन में आगामी सात जुलाई को होनेवाले एमएलसी चुनाव की तैयारी की चर्चा की. कहा कि जिले में कुल 11 सभी प्रखंडों में बीडीओ के कार्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया है. मतदान सुबह आठ बजे से संध्या चार बजे तक होगा. मतदान में प्रत्याशी के फोटो सहित मतपत्र का उपयोग होगा.
इसमें मतदाता का पहचानपत्र मतदान के लिए बनाया गया है.अब मतदान के लिए सर्टिफिकेट की मान्यता नहीं रह जायेगी. निरक्षर मतदाता आरो को पहले से सूचना देकर कंपेनन ले सकता है. चुनाव में खर्च लिमिट नहीं होता है. बावजूद चुनाव आयोग के निर्देश पर खर्च पर विशेष नजर रखी जा रही है.
जिले के 2398 मतदाता करेंगे मतदान : जिलाधिकारी ने कहा कि भोजपुर-बक्सर विधान परिषद निर्वाचन के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिसमें राजद, लोजपा, माले एवं निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं.
निर्वाचन क्षेत्र बक्सर से कुल 2398 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें 1216 पुरुष एवं 1185 महिला मतदाता शामिल हैं. जिले में एमएलसी चुनाव में लोकसभा के एक सदस्य, विधानसभा के चार सदस्य, एमएलसी के दो सदस्य, जिला पर्षद के 20 सदस्य, पंचायत समिति के 200 सदस्य, ग्राम पंचायत के 1969 वार्ड सदस्य, 142 मुखिया, दो नगर पर्षद के 60 सदस्य मतदान करेंगे. जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड मुख्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया है, जहां संबंधित प्रखंडों के मतदाता अपना मतदान करेंगे.
प्रखंड वार मतदाताओं की संख्या इस प्रकार है. बक्सर-295, चौसा-158, राजपुर-305, इटाढ़ी-251, डुमरांव-298, सिमरी-332, चक्की-64, ब्रह्मपुर 304, नावानगर-261, चौगाईं-77, केसठ-53 मतदाताओं की संख्या है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










