जिंस व टी शर्ट में न्यायालय पहुंचे बिजली एसडीओ, लगी फटकार

Published at :24 Jun 2015 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
जिंस व टी शर्ट में न्यायालय पहुंचे बिजली एसडीओ, लगी फटकार

बक्सर, कोर्ट : जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार मलिक ने विद्युत विभाग के एसडीओ को जम कर फटकारा. वे मंगलवार को न्यायालय में विद्युत चोरी के एक मामले में गवाही देने पहुंचे थे. अग्रिम जमानत से संबंधित उक्त मामले में पूर्व से एसडीओ को उपस्थित रहने का आदेश दिया गया था.गवाही के दौरान एसडीओ […]

विज्ञापन
बक्सर, कोर्ट : जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार मलिक ने विद्युत विभाग के एसडीओ को जम कर फटकारा. वे मंगलवार को न्यायालय में विद्युत चोरी के एक मामले में गवाही देने पहुंचे थे.
अग्रिम जमानत से संबंधित उक्त मामले में पूर्व से एसडीओ को उपस्थित रहने का आदेश दिया गया था.गवाही के दौरान एसडीओ महोदय रंगीन टी-शर्ट एवं जिंस पहन कर उपस्थित हो गये, जो न्यायालय के गरिमा के विरुद्ध था. उन्हें देख श्री मलिक ने सख्त शब्दों में सही कपड़ों में न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया. गौरतलब हो कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ के दौरे के समय पहनावे को लेकर ही जिलाधिकारी की काफी खरी खोटी हुई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन