पानी घटा, अब महामारी का डर

बक्सर. नगर का राम बाग मुहल्ला बाढ़ग्रस्त इलाकों में से एक है. इस क्षेत्र में करीब 300 की आबादी पर बाढ़ का असर पड़ा है. यहां सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को आने-जाने में हुई. इस मुहल्ले से बाढ़ का पानी अब लगभग निकल चुका है. वहीं, कुछ जगहों से लोग टूल्लु पंप लगा कर बाढ़ […]
बक्सर. नगर का राम बाग मुहल्ला बाढ़ग्रस्त इलाकों में से एक है. इस क्षेत्र में करीब 300 की आबादी पर बाढ़ का असर पड़ा है. यहां सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को आने-जाने में हुई. इस मुहल्ले से बाढ़ का पानी अब लगभग निकल चुका है. वहीं, कुछ जगहों से लोग टूल्लु पंप लगा कर बाढ़ के पानी को बाहर निकाल रहे हैं. जिन जगहों से बाढ़ का पानी निकला है, उस जगह पर काफी गंदगी का अंबार लगा हुआ है. गंदगी से बदबू निकल रही है. ऐसे में यहां के लोगों को महामारी फैलने का भय बना हुआ है. लोगों ने बताया कि विगत दस दिन पूर्व कीटनाशक के छिड़काव के लिए नप से सफाईकर्मी आया था, लेकिन पानी घटने के बाद ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने अब तक नप का कर्मी नहीं आया है, जिसके कारण महामारी फैलने का भय बना हुआ है. लोगों ने बताया कि गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है, जिससे डेंगू फैलने की आशंका है. लोगों ने नप के इस रवैये पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










