जलभरी यात्रा में शामिल होंगे सवा लाख श्रद्धालु, तैयारी पूरी

श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ की जलभरी आज, प्रशासन रहेगा मुस्तैद बक्सर : सिद्धाश्रम बक्सर के अहिरौली में संत पूज्य श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के परम शिष्य जीयर स्वामी जी के सानिध्य में श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ की जलभरी यात्रा रविवार को निकाली जायेगी. इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. जलभरी यात्रा यज्ञ […]
श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ की जलभरी आज, प्रशासन रहेगा मुस्तैद
बक्सर : सिद्धाश्रम बक्सर के अहिरौली में संत पूज्य श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के परम शिष्य जीयर स्वामी जी के सानिध्य में श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ की जलभरी यात्रा रविवार को निकाली जायेगी. इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.
जलभरी यात्रा यज्ञ स्थल अहिरौली से गोलंबर सिंडिकेट होकर बाइपास रोड, ज्योति प्रकाश चौक से आंबेडकर चौक, नया बाजार मठिया होते हुए चरित्रवन टाउन थाने से रामरेखा घाट,पीपी रोड होते हुए एसपी आवास से अहिरौली श्रीराम घाट पहुंचेगी, जहां से श्रद्धालु कलश में गंगा जल भर कर यज्ञ स्थल पर पहुंचेगे. जलभरी यात्रा में सवा लाख श्रद्धालु कलश लेंगे. जलभरी यात्रा को लेकर संतों का जत्था बक्सर पहुंच चुका है.
जलभरी यात्रा में सैकड़ों हाथी, ऊंट एवं घोड़ा के साथ बैंड बाजा शामिल होंगे. यज्ञ में सामाजिक, पर्यावरण संबंधी कार्यक्रम व योग शिविर का आयोजन होगा. यज्ञ 19 अप्रैल से 28 अप्रैल तक चलेगा तथा 27 अप्रैल को वैष्णव सम्मेलन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










