तीन लाख के आभूषणों की लूट

बक्सर/ सिमरी : सिमरी थाना क्षेत्र के भोजपुर सिमरी मार्ग पर भकुरा मोड़ के समीप गुरुवार की शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने रिवाल्वर का भय दिखा कर आभूषण व्यवसायी से तीन लाख के आभूषण व चार हजार रुपये लूट कर फरार हो गये. लूट को लेकर आभूषण व्यवसायी ने सिमरी थाने में अज्ञात अपराधियों […]
बक्सर/ सिमरी : सिमरी थाना क्षेत्र के भोजपुर सिमरी मार्ग पर भकुरा मोड़ के समीप गुरुवार की शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने रिवाल्वर का भय दिखा कर आभूषण व्यवसायी से तीन लाख के आभूषण व चार हजार रुपये लूट कर फरार हो गये. लूट को लेकर आभूषण व्यवसायी ने सिमरी थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. लूट के इस मामले में अब तक कि सी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है.
हालांकि, पुलिस इस मामले को संदेहास्पद मान रही है. पुलिस के अनुसार, सिमरी थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी आभूषण व्यवसायी दीपक वर्मा गुरुवार को बक्सर के ठठेरी बाजार स्थित विजय वर्मा के दुकान से तीन किलो चांदी का जेवर और वीर बहादुर वर्मा के दुकान से सोने का दो चेन व एक अंगूठी खरीद कर वापस गांव लौट रहा था. बाइक की डिक्की में व्यवसायी ने आभूषण का डिब्बा रखे हुए था.
व्यवसायी का कहना है कि भकुरा के समीप बाइक पंचर हो गया. उस वक्त बाइक सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और रिवाल्वर का भय दिखा कर आभूषण व नकदी लूट कर नियाजीपुर की ओर फरार हो गये. थानाध्यक्ष ने बताया कि लूट को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस मामले में छानबीन की जा रही है. छानबीन में जो बातें सामने आ रही है, उससे प्रथम दृष्टया यह मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










