शिविरों में बंटी इंदिरा आवास की पासबुक

Published at :18 Aug 2013 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
शिविरों में बंटी इंदिरा आवास की पासबुक

* जिले के विभिन्न प्रखंडों में उमड़ी लाभुकों की भीड़ बक्सर : इंदिरा आवास योजना के तहत जिले के सभी प्रखंडों में शिविर लगा कर लाभुकों के बीच इंदिरा आवास के प्रथम किस्त का भुगतान पासबुक के माध्यम से किया गया. बक्सर के सदर प्रखंड में आयोजित इंदिरा आवास शिविर का उद्घाटन उपविकास आयुक्त एसएन […]

विज्ञापन

* जिले के विभिन्न प्रखंडों में उमड़ी लाभुकों की भीड़

बक्सर : इंदिरा आवास योजना के तहत जिले के सभी प्रखंडों में शिविर लगा कर लाभुकों के बीच इंदिरा आवास के प्रथम किस्त का भुगतान पासबुक के माध्यम से किया गया. बक्सर के सदर प्रखंड में आयोजित इंदिरा आवास शिविर का उद्घाटन उपविकास आयुक्त एसएन कुंवर ने किया.

इस अवसर पर उपविकास आयुक्त ने लाभुकों को इंदिरा आवास में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया. इस अवसर पर एसडीओ अवधेश आनंद, वरीय उपसमाहर्ता आलोक कुमार, बीडीओ अजय शंकर मिश्र सहित अन्य उपस्थित थे. सदर में 631 लाभुकों के बीच इंदिरा आवास की राशि का पासबुक वितरण किया गया.

चौसा प्रतिनिधि के अनुसार, चौसा प्रखंड में आयोजित शिविर में 116 लाभुकों के बीच पासबुक का वितरण किया गया. इस दौरान बाढ़पीड़ित भी लाभ पाने के लिए शिविर में पहुंच गये थे. थोड़े देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गयी थी. केसठ प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड परिसर में इंदिरा आवास शिविर का आयोजन प्रखंड प्रमुख मंजू देवी की अध्यक्षता में हुई.

उद्घाटन पूर्व जिला पर्षद अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी सियाराम पासवान ने बताया कि शिविर में 160 लाभार्थियों को आन स्पॉट पासबुक वितरण किया. मौके पर अंचलाधिकारी दीपक श्रीवास्तव, मुखिया प्रियव्रत सिंह, पंचायत समिति सदस्य इजराइल अंसारी, प्रखंड कर्मी प्रेम गोड़, युगल किशोर, शैलेंद्र कुमार सिंह, पंचायत सचिव सुखराम सिंह, श्याम किशोर सिंह समेत बैंक कर्मी उपस्थित थे.

डुमरांव (नगर) प्रतिनिधि के अनुसार, शिविर लगा कर इंदिरा आवास के पासबुक का वितरण किया गया. शिविर का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख विमला देवी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी सराफत हुसैन ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के मुगांव, कुशलपुर, पुराना भोजपुर, अटांव, भोजपुर जदीद, कोरानसराय, कंझरूआ, कोपवां, सोवां, छतनवार, नंदन, अरियांव, लाखन डिहरा, चिलहरी, कुशलपुर पंचायत के सैकड़ों लाभार्थियों की भीड़ प्रखंड कार्यालय में उमड़ पड़ी थी.

ब्रह्मपुर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड मुख्यालय स्थित बाढ़ विभाग के परिसर में इंदिरा आवास योजना के पासबुक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन स्थानीय विधायक दिलमणि देवी ने किया. इस कार्यक्रम में 662 लाभुकों के बीच 50 हजार रुपये की दर से तीन करोड़ 31 लाख रुपये का वितरण किया गया.

मध्य बिहार ग्रामीण बैंक निमेज द्वारा 33 लाभुकों के पासबुक पर एक लाख की राशि चढ़ा दी गयी थी और 50 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी थी, जिससे लाभुकों में उहापोह की स्थिति बन गयी. ज्ञात हो कि प्रखंड में एक हजार 33 लाभार्थियों के बीच इंदिरा आवास दिया जाना है. इसमें से पूर्व में 116 लाभुकों के बीच राशि दी गयी थी, फिर भी 255 लाभुक अब भी इंदिरा आवास पाने से वंचित रह गये हैं.

प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार प्रभाकर ने बताया कि जो भी वंचित हैं, उन सभी को इंदिरा आवास का पासबुक पैसे आने के बाद दी जायेगी. मौके पर प्रमुख दीपक साह, उप प्रमुख अयोध्या सिंह यादव, बीडीसी द्वारिका यादव, सत्यदेव तिवारी, आलोक तिवारी, राकेश सिंह, मुखिया राजकुमार पासवान, ठाकुर प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे. नावानगर प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय प्रखंड के प्रांगण में शनिवार को इंदिरा आवास योजना के तहत पासबुक का वितरण किया गया.

शिविर में 600 लाभुकों को 50 हजार की प्रथम किस्त की राशि पासबुक पर प्रविष्ट करा कर प्रमुख के हाथों वितरण किया गया. राजपुर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय के प्रांगण में इंदिरा आवास के 882 लाभुकों के बीच कुल चार करोड़41 लाख की राशि का वितरण किया गया.

इस दौरान स्थानीय विधायक संतोष कुमार निराला, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोती कुमार दिनकर, पंचायत के जनप्रतिनिधि मुखिया अनिल सिंह, मकरध्वज सिंह विद्राही आदि उपस्थित थे. चौगाई प्रतिनिधि के अनुसार, शिविर लगा कर इंदिरा आवास के 165 लाभुकों को प्रथम किस्त का वितरण किया गया. मौके पर प्रखंड प्रमुख अवनीश नारायण सिंह, विधायक प्रतिनिधि बिरेंद्र सिंह लाला, दिनेश सिंह, अरविंद प्रताप शाही आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन