ग्रामसभा में वृद्धावस्था पेंशन राशि का वितरण

बक्सर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अहिरौली पंचायत में ग्रामसभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता मुखिया बृजकिशोर उपाध्याय ने की. सभा में सैकड़ों की तादाद में स्थानीय लोग उपस्थित हुए. सभा में मनरेगा अंतर्गत दस कार्यो को संपादित करने का निर्णय लिया गया. वहीं बीआरजीएफ अंतर्गत पांच कार्यो का चयन किया गया. इसके अलावा […]
बक्सर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अहिरौली पंचायत में ग्रामसभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता मुखिया बृजकिशोर उपाध्याय ने की. सभा में सैकड़ों की तादाद में स्थानीय लोग उपस्थित हुए.
सभा में मनरेगा अंतर्गत दस कार्यो को संपादित करने का निर्णय लिया गया. वहीं बीआरजीएफ अंतर्गत पांच कार्यो का चयन किया गया. इसके अलावा गांव में नालियों का निर्माण व पौधारोपण कार्यक्रम चलाने का भी निर्णय लिया गया. इस अवसर पर वृद्धावस्था पेंशन राशि का वितरण किया गया. कुल तीन लाख 50 हजार की राशि ग्रामीणों को वितरित किया गया.
सभा को संबोधित करते हुए मुखिया बृजकिशोर उपाध्याय ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बाढ़पीड़ितों को हर संभव मदद दी जायेगी. सरकार द्वारा तय मानक के अनुरूप अनुदान की राशि कृषकों को मुहैया करायी जायेगी.
फसल बरबाद होने की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सुपुर्द कर दी गयी है. जैसे ही सरकार से हरी झंडी मिलती है, वैसे ही राशि का वितरण कर दिया जायेगा. ग्रामसभा में मुखिया बृजकिशोर उपाध्याय सहित विकास मित्र संदीप कुमार, पंचायत सेवक रवींद्र चौबे व रोजगार सेवक रामेश्वर शर्मा उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










