नहरों में पानी नहीं, रोपनी बाधित

Published at :10 Aug 2013 3:37 AM (IST)
विज्ञापन
नहरों में पानी नहीं, रोपनी बाधित

केसठ (बक्सर) : स्थानीय प्रखंड की तीनों पंचायतों के सैकड़ों किसान इन दिनों काफी परेशान हैं. सावन का आधा माह बीत गया, लेकिन डुमरांव रजवाहा में पानी नहीं आने से किसान मायूस हैं. किसान डीजल खरीद कर किसी प्रकार बिचड़ा तो डाल दिया है, लेकिन अब रोपनी करने के लिए पानी की समस्या है. क्षेत्र […]

विज्ञापन

केसठ (बक्सर) : स्थानीय प्रखंड की तीनों पंचायतों के सैकड़ों किसान इन दिनों काफी परेशान हैं. सावन का आधा माह बीत गया, लेकिन डुमरांव रजवाहा में पानी नहीं आने से किसान मायूस हैं. किसान डीजल खरीद कर किसी प्रकार बिचड़ा तो डाल दिया है, लेकिन अब रोपनी करने के लिए पानी की समस्या है. क्षेत्र के किसान पानी के अभाव में धान की रोपनी नहीं कर पाये हैं. वहीं बिचड़ा तथा रोपी गयी धान की फसल सूखने के कारण पीले पड़ गये हैं.

भाजपा किसान मोरचा के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप पांडेय ने बताया कि पानी के अभाव में केसठ, रामपुर, कतिकनार पंचायत के सैकड़ों किसान धान की रोपनी नहीं कर पाये हैं. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पानी छोड़ा गया है. एकदो दिनों में जाने की संभावना है, लेकिन अब तक पानी नहीं आने के कारण किसानों में आक्रोश है. धान का कटोरा कहे जाने वाला प्रखंड सूखे की चपेट में आने के कारण फसल कमजोर होने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन