पेपर रद्द होने पर जाम की सड़क

Published at :09 Aug 2013 3:05 AM (IST)
विज्ञापन
पेपर रद्द होने पर जाम की सड़क

बक्सर : आइटीआइ की परीक्षा फल को एक सप्ताह के भीतर प्रकाशित करने और श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव सुभाष शर्मा को बरखास्त करने की मांग को लेकर आइटीआइ के परीक्षार्थी छात्रों ने गुरुवार को शहर में जुलूस निकाला तथा ज्योति प्रकाश चौक को घंटा भर जाम कर अपने गुस्से का इजहार किया. सड़क […]

विज्ञापन

बक्सर : आइटीआइ की परीक्षा फल को एक सप्ताह के भीतर प्रकाशित करने और श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव सुभाष शर्मा को बरखास्त करने की मांग को लेकर आइटीआइ के परीक्षार्थी छात्रों ने गुरुवार को शहर में जुलूस निकाला तथा ज्योति प्रकाश चौक को घंटा भर जाम कर अपने गुस्से का इजहार किया.

सड़क जाम के दौरान स्टेशन बाजार मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही. जाम में स्कूली वाहनों में सवार बच्चे भी फंसे रहे. मौके पर पहुंचे सदर एसडीओ अवधेश आनंद और डीएसपी डॉ मो. शिब्ली नोमानी ने छात्रों को आश्वासन देकर किसी तरह शांत कराया. आइटीआइ की परीक्षा में बक्सर के विभिन्न केंद्रों पर कुल 2200 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था.

परीक्षार्थियों का कहना है कि 29, 30 और 31 जुलाई को आइटीआइ के तीन पेपरों को रद्द कर दिया गया. छात्रों का कहना है कि बक्सर में परीक्षाएं शांतिपूर्ण हुई. प्रश्न पत्र राज्य के दूसरे जिले में लीक हुआ. ऐसे में पूरे राज्य के पेपरों को रद करना छात्रों के साथ धोखा है. आक्रोशित छात्रों ने किला मैदान से जुलूस निकाला.

यह जुलूस विभिन्न मार्गो से होते हुए ज्योति प्रकाश चौक पहुंचा, जहां पहले से मौजूद पुलिस बल ने छात्रों के जुलूस को रोकने की कोशिश की. इससे आक्रोशित छात्रों ने ज्योति चौक के पास स्टेशन बाजार मार्ग को जाम कर दिया. लगभग एक घंटे बाद छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजने के लिए एसडीओ को सौंपा.

छात्रों के समर्थन में आये छात्र राजद के प्रदेश महासचिव रामाशंकर सिंह और एनएसयूआइ के प्रदेश महासचिव द्विवेदी दिनेश ने कहा कि आइटीआइ के परीक्षार्थियों की परीक्षा को रद्द कर सरकार उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. छात्र राजद इसे कभी बरदाश्त नहीं करेगा. छात्र राजद के नेता ने कहा कि यदि शीघ्र परीक्षा फल का प्रकाशन नहीं हुआ, तो छात्र राजद उग्र आंदोलन शुरू करेगा.

छात्रों के इस आंदोलन में अमित कुमार, मनीष कुमार, शहनवाज अख्तर, राहुल यादव, राणा प्रताप, सोनू,रणजीत चौधरी सहित अन्य लोगों ने भाग लिया.

an>प्रसाद सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन