13 घंटे तक ठप रही बिजली

Published at :07 Aug 2013 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
13 घंटे तक ठप रही बिजली

* इटाढ़ी प्रखंड के नाथपुर के समीप 33 हजार वोल्ट के तार टूटने से हुई परेशानी बक्सर : मंगलवार को इटाढ़ी प्रखंड के नाथपुर के समीप 33 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर गया, जिससे जिला मुख्यायल से संचालित होने वाले सभी फीडरों में विद्युत आपूर्ति करीब 13 घंटे ठप रही. हालांकि, धारा प्रवाहित […]

विज्ञापन

* इटाढ़ी प्रखंड के नाथपुर के समीप 33 हजार वोल्ट के तार टूटने से हुई परेशानी

बक्सर : मंगलवार को इटाढ़ी प्रखंड के नाथपुर के समीप 33 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर गया, जिससे जिला मुख्यायल से संचालित होने वाले सभी फीडरों में विद्युत आपूर्ति करीब 13 घंटे ठप रही. हालांकि, धारा प्रवाहित तार की चपेट में कोई नहीं आया. विभाग ने शाम चार बज कर 20 मिनट पर तकनीकी खराबी को दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति बहाल की, तब दिन भर परेशान लोगों ने राहत की सांस ली.

* चापाकल बना सहारा

मंगलवार की अहले सुबह तीन बज कर 15 मिनट पर नाथपुर में तार के टूटने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी. विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से पानी के लिए दिन भर हाहाकार मचा रहा. पानी के लिए लोग इधरउधर भटकते रहे. लोगों को पेयजल के लिए चापाकलों पर निर्भर रहना पड़ा. वहीं, दिन भर लोग गरमी से बेहाल रहे. लोगों के लिए हाथ पंखा ही सहारा रहा. घर के सभी विद्युत उपकरण ठप रहा.

* उद्योगधंधे पर पड़ा असर

विद्युत आपूर्ति ठप रहने से नगर के उद्योग धंधे पर काफी व्यापक असर पड़ा. सबसे ज्यादा परेशान ग्रिल दुकानदार रहे. दुकानदारों को सारा काम करने के लिए जेनेरेटर पर ही निर्भर रहना पड़ा, जिससे दुकानदारों को आर्थिक क्षति का बोझ सहना पड़ा. दुकानदारों ने बताया कि जिले में अक्सर तार टूटने की घटना होती रहती है. जिससे घंटों लोग जहां परेशान रहते है, वहीं इससे आर्थिक क्षति भी होती है.

* रोजदार रहे परेशान

विद्युत आपूर्ति ठप रहने से सबसे ज्यादा परेशानी रोजदारों को हुई. रोजा रखने वाले लोग गरमी से परेशान रहे. रोजदार को गरमी में पंखा हवा ही सहारा बना. ऐसे में बिजली नहीं रहने के कारण रोजदार गरमी से बेहाल रहे. दिन भर हाथ पंखा झलते रहे. नालबंद टोली के सोनू अहमद, पिंटू, असगर ने बताया कि गरमी में रोजा रखना काफी कष्टदायक होता है. गरमी से राहत पाने के लिए पंखा कुलर ही सहारा बनता है. ऐसे में बिजली नहीं रहने से रोजेदारों को काफी परेशानी हुई. हाथ पंखा से लोग अपने आपको दिन भर झलते रहे.

* दिन भर लगे रहे अधिकारी

तार को पुन: जोड़ने के लिए दिन भर विभाग के पदाधिकारी एवं टेक्नीशियन लगे रहे. जिस जगह पर तार टूट कर गिरा उस स्थल पर पानी भरा हुआ था. जिसके कारण तार जोड़ने में काफी परेशानी हुई. विभाग के कार्यपालक अभियंता अपूर्वा सिंह समेत अन्य टेक्नीशियन दिन भर लगे रहे. जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो पायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन