प्रभार नहीं देने पर दर्ज होगी प्राथमिकी

ब्रह्मपुर (बक्सर) :ब्रह्मपुर प्रखंड के 36 विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का प्रभार संभाल रहे नियोजित शिक्षक वरीय शिक्षकों को प्रभार नहीं सौंप रहे हैं. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. सभी प्रभारी प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि सरकार के निर्देश के बावजूद गैरकानूनी ढंग से […]
ब्रह्मपुर (बक्सर) :ब्रह्मपुर प्रखंड के 36 विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का प्रभार संभाल रहे नियोजित शिक्षक वरीय शिक्षकों को प्रभार नहीं सौंप रहे हैं. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है.
सभी प्रभारी प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि सरकार के निर्देश के बावजूद गैरकानूनी ढंग से वे प्रभार क्यों नहीं सौंप रहे हैं, जबकि नियमित वरीय शिक्षक विद्यालय में मौजूद हैं. एक सप्ताह में जवाब नहीं देने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई जायेगी.
बीडीओ वीरेंद्र कुमार प्रभाकर ने बताया कि जो प्रभारी शिक्षक वरीय शिक्षक को प्रभार नहीं देंगे, उन्हें शिक्षक पद से मुक्त कर कर दिया जायेगा.
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कमला कुमारी गुप्ता ने प्रभारी प्रधानाध्यापकों की सूची बीडीओ को उपलब्ध करा दी है.
इनमें मध्य विद्यालय, भदवर के राजेश कुमार, मध्य विद्यालय, गरहथा खुर्द की रेणु देवी, मध्य विद्यालय, रहथुआ के मदन राम, मध्य विद्यालय, महादेव सिंह का टोला के संतोष कुमार, मध्य विद्यालय, उमेदपुर के हृदयानंद चौबे, मध्य विद्यालय, बदलैया टोला के विनय कुमार, मध्य विद्यालय, बड़की नैनीजोर के सिद्धनाथ प्रसाद, मध्य विद्यालय, ढाबी नैनीजोर के विक्रमा प्रसाद, मध्य विद्यालय, ब्रह्मपुर के जयराम पांडेय, मध्य विद्यालय उर्दू, ब्रह्मपुर के मंसूर अहमद, मध्य विद्यालय, दल्लुपुर के जवाहर प्रसाद, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, निमेज के सुनील ओझा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पुरवा के मो शफीक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सपही के अरविंद कुमार सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रघुनाथपुर के रामजीत सिंह, कन्या मध्य विद्यालय, छपरा के मदन चौधरी, कन्या मध्य विद्यालय, कोचरियांव की धनमुनि देवी, कन्या मध्य विद्यालय, बगेन के उमेश कुमार, मध्य विद्यालय, बगेन के निर्मल कुमार सिंह, मध्य विद्यालय, धरौली की मड़ालसा कुमारी, मध्य विद्यालय, राजपुर के कमला राम, मध्य विद्यालय, कैथी के जितेंद्र कुमार, मध्य विद्यालय, कुरथिया की राधा कुमारी, मध्य विद्यालय, मनकी के पन्ना लाल प्रसाद, मध्य विद्यालय, बरूआ के जितेंद्र कुमार, मध्य विद्यालय, कोदई के शिवजी प्रसाद, मध्य विद्यालय, गायघाट की रीना सिंह, कन्या मध्य विद्यालय, गायघाट के सलामुद्दीन अंसारी, मध्य विद्यालय, गरहथा कला के रामवचन यादव, प्राथमिक विद्यालय, एकरासी के प्रमोद कुमार, प्राथमिक विद्यालय, कैथी डेरा के विजय सिंह, प्राथमिक विद्यालय, उछरी के अजय ठाकुर, प्राथमिक विद्यालय, भूमिहारी टोला के धर्मवीर सिंह, प्राथमिक विद्यालय, एकडाढ़ के संतोष कुमार पासवान, प्राथमिक विद्यालय, अकोढ़ी के राजीव कुमार सिंह और प्राथमिक विद्यालय मणिपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार शामिल हैं, जो वरीय शिक्षक को प्रभार नहीं सौंप रहे हैं. इससे विद्यालय का विकास व शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










