रंगदारी मांगने वाला अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बक्सर : बक्सर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने ज्वेलरी दुकानदार से 16 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार युवक कटिहार जिले के बारसोई थाना क्षेत्र के बीन टोली गांव का रहने वाला जयदेवी चौधरी बताया जाता है. […]
विज्ञापन
बक्सर : बक्सर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने ज्वेलरी दुकानदार से 16 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार युवक कटिहार जिले के बारसोई थाना क्षेत्र के बीन टोली गांव का रहने वाला जयदेवी चौधरी बताया जाता है.
नगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि 4 जनवरी को शहर के मुनीम चौक के रहने वाले आनंद कुमार वर्मा के व्हाट्सप कॉलिंग कर 16 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गयी. इसके बाद फिर 5 जनवरी को उनके व्हाट्सप पर फोन आया कि 16 लाख रुपये दे दो नहीं तो जान से मार दिये जाओगे.
इसके बाद आनंद कुमार वर्मा ने इसकी सूचना नगर थाना में लिखित आवेदन दिया, जहां पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गयी. जब पुलिस अवर निरीक्षक असलम शेर अंसारी ने मामले की जांच किया तो पता चला कि कॉल कटिहार से आया है. इसके बाद उन्होंने कटिहार पुलिस से संपर्क किया और जयदेव चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










