बक्सर: डुमरांव की नई BDO बनीं मोनालिसा प्रियदर्शनी, पदभार संभालते ही बताईं पहली प्राथमिकताएं

सांकेतिक तस्वीर
मोनालिसा प्रियदर्शनी ने डुमरांव की नई प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया है. उन्होंने पद संभालते ही सरकारी योजनाओं के समय पर और पारदर्शी कार्यान्वयन को अपनी पहली प्राथमिकता बताया है. लंबित आवास और स्वच्छता योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य है.
Dumraon New BDO Monalisa Priyadarshini : बक्सर जिला के डुमरांव के पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संदीप कुमार पांडेय के तबादले के बाद मोनालिसा प्रियदर्शनी ने बुधवार को नई बीडीओ के रूप में पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालते ही उन्होंने सरकारी योजनाओं को समय पर और पारदर्शी तरीके से लागू करने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया.
Buxar News : सरकारी योजनाओं को समय पर पूरा करने पर रहेगा जोर
नई बीडीओ मोनालिसा प्रियदर्शनी ने कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र लाभार्थी को योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा.
आवास और स्वच्छता योजनाओं के लंबित कार्य होंगे पूरे
उन्होंने बताया कि फिलहाल सहयोग शिविर का संचालन किया जा रहा है. इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छता से जुड़े कई कार्य लंबित हैं, जिन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके.
तीन महीने में आवास निर्माण का लक्ष्
मोनालिसा प्रियदर्शनी ने कहा कि आवास निर्माण से जुड़े कार्यों को अगले तीन महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाई जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










