सरेंजा के वार्ड नंबर 12 की गली में जमा रहता है पानी, लोग परेशान

Updated at : 28 Jun 2019 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
सरेंजा के वार्ड नंबर 12 की गली में जमा रहता है पानी, लोग परेशान

चौसा : प्रखंड के सरेंजा गांव में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से वार्ड नंबर 12 में पूरे साल गली में जलजमाव की स्थिति बनी रहती है. इससे यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को दूर करने के लिए प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों […]

विज्ञापन

चौसा : प्रखंड के सरेंजा गांव में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से वार्ड नंबर 12 में पूरे साल गली में जलजमाव की स्थिति बनी रहती है. इससे यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को दूर करने के लिए प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों कई बार लिखित आवेदन दिया गया.

बावजूद अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया. वैसे तो गली में पूरे साल जलजमाव बना रहता है, लेकिन बरसात के दिनों में स्थिति भयावह हो जाती है. पंचायत प्रतिनिधियों की बेरुखी से इस वार्ड के लोग सात निश्चय योजना के लाभ से भी वंचित हैं. इस मामले में सभी अधिकारियों की बेरुखी रही है.
क्या कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी वार्डों का चयन सात निश्चय योजना के लिए कर लिया गया है. अगर वार्ड क्रियान्वयन समिति द्वारा एस्टीमेट तैयार कर लिया गया होगा, तो बहुत जल्द काम शुरू करने के लिए पंचायत को राशि विमुक्त करने का निर्देश दिया जायेगा.
क्या कहते हैं लोग
पचरत्नी देवी का कहना है कि पहले गली का पानी निकल जाता था, लेकिन आगे नाले पर मिट्टी भर दिया गया है. इसके चलते पानी की निकासी अवरुद्ध हो गयी है.
तबारक मियां का कहना है कि स्थिति खराब हो गयी है. साल भर गंदा पानी जमा रहने से संक्रामक बीमारियों का डर बना रहता है. लोग बीमार भी हो रहे हैं.
बेचू राम ने कहा कि जलजमाव वार्ड नंबर 12 के लोगों की नियति बन गया है. समस्या के निदान के लिए बीडीओ को अवगत कराया गया परंतु कोई दिलचस्पी नहीं दिखायी.
मनिंद्र कुमार कहते हैं कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत गांव के अन्य वार्डों में काम चल रहा है, लेकिन हमलोगों के वार्ड में नाली नहीं बनने से पीसीसी सड़क टूटकर बर्बाद होने लगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन