“सेनेटरी पैड है सबसे बढ़के” नारों से गूंजा विद्यालय, माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन
buxar news

प्रतीकात्मक रेड डॉट बनाकर स्वच्छता का संदेश देती छात्राएं

Buxar News: माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया गया. छात्राओं ने स्लोगन, चित्रकला, रोल प्ले और गीतों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया. कार्यक्रम में शिक्षकों ने खुलकर बातचीत और जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया.

विज्ञापन

Buxar News (आशुतोष कुमार सिंह ): माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया. “मासिक धर्म पर दूर करें अज्ञान, नारी शक्ति का करें सम्मान”, “मासिक चक्र से न रहो अंजान, करो स्त्री शक्ति पर अभिमान”, “भारी दिन हुए अब हल्के, सेनेटरी पैड है सबसे बढ़के” जैसे नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा. अवसर था राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित माहवारी स्वच्छता दिवस समारोह का. इस अवसर पर छात्राओं के बीच स्लोगन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. वहीं छात्राओं ने रोल प्ले एवं गीतों के माध्यम से माहवारी में साफ-सफाई का प्रभावशाली संदेश दिया.

हथेली पर रेड डॉट बनाकर दिया संदेश

वहीं इस आयोजन की नोडल शिक्षिका रेखा राय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 28 मई को मनाए जाने वाले माहवारी स्वच्छता दिवस का उद्देश्य इस दौरान साफ-सफाई के लिए जागरूक करना होता है. वहीं शिक्षिका श्रेया राय ने कहा कि इस विषय पर बेझिझक एवं खुलकर बातचीत करना तथा पुरुषों को महिलाओं का सहयोग करना आवश्यक है. ललित कला की शिक्षिका सुनीता कुमारी ने सभी की हथेली पर रेड डॉट बनाकर इससे जुड़ी शर्म व वर्जनाओं को खत्म करने का प्रतीकात्मक संदेश दिया.

चर्चित गीत ”पीरियड्स का मतलब हेल्दी हैं”

इस अवसर पर भारी संख्या में छात्राओं ने श्रेया घोषाल के चर्चित गीत “पीरियड्स का मतलब हेल्दी हैं” पर हस्तकला का प्रदर्शन कर जागरूकता का संदेश दिया. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डॉ. कन्हैया प्रसाद राय समेत विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिका एवं शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे.

Also Read: बक्सर जिले को बड़ी सौगात, सड़क निर्माण से बढ़ेगी रफ्तार

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन