बक्सर : ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो की गयी जान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

डुमरांव (बक्सर) : शादी समारोह से घर लौट रहे युवकों की बाइक को तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी. तीनों युवक अपने रिश्तेदार कोरानसराय के रेंका गांव निवासी भुटेली यादव की बेटी की शादी में शामिल होने गये थे. […]
विज्ञापन
डुमरांव (बक्सर) : शादी समारोह से घर लौट रहे युवकों की बाइक को तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी. तीनों युवक अपने रिश्तेदार कोरानसराय के रेंका गांव निवासी भुटेली यादव की बेटी की शादी में शामिल होने गये थे.
शादी समारोह में शामिल होने के बाद तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. मृतकों की पहचान सिमरी के खड़हाटाड़ गांव निवासी गोपाल यादव और कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कठार गांव निवासी लालचंद यादव के रूप में हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










