विद्यालय का ताला तोड़कर हजारों की संपत्ति ले उड़े चोर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2019 7:54 AM
विज्ञापन
बक्सर/ब्रह्मपुर : ब्रह्मपुर प्रखंड के गहौना पंचायत के धन छपरा गांव में प्राथमिक विद्यालय में बुधवार की रात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर हजारों की संपत्ति उड़ा लिये. गुरुवार की सुबह प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचना ब्रह्मपुर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी. […]
विज्ञापन
बक्सर/ब्रह्मपुर : ब्रह्मपुर प्रखंड के गहौना पंचायत के धन छपरा गांव में प्राथमिक विद्यालय में बुधवार की रात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर हजारों की संपत्ति उड़ा लिये. गुरुवार की सुबह प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचना ब्रह्मपुर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी.
विद्यालय के प्रधानाध्यापक विश्वामित्र मिश्रा ने बताया कि बुधवार को पढ़ाई के बाद विद्यालय बंद कर वे घर चले गये थे. गुरुवार की सुबह विद्यालय पहुंचे तो देखा कि विद्यालय का ताला टूटा हुआ है. अंदर जाकर देखा तो अलमीरा का भी ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है. इसके बाद उन्होंने अन्य कमरों में जाकर देखा कि बच्चों को खाने वाली सामग्री भी गायब है.
साथ ही स्पीकर, यूनिट एंप्लीफायर समेत कई सामान गायब हैं. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना ब्रह्मपुर थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी. साथ ही प्रधानाध्यापक के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष टीएन तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
चोरों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द पूरे मामले का खुलासा कर लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि देखना में ऐसा लगता है कि विद्यालय के किसी कर्मी ने घटना को अंजाम दिया है. वह विद्यालय के अभिलेखा को गायब करने के लिए चोरी की घटना की तरह दिया गया है. ताकि किसी को शक ना हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










