गर्मी बढ़ते ही मच्छरों के डंक से लोगों की नींद हुई हराम
Updated at : 26 Mar 2019 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

बरौनी (नगर) : गर्मी बढ़ते ही बीहट नगर पर्षद क्षेत्र में मच्छरों की वृद्धि से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है. मच्छरों का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि रात तो रात दिन में भी मच्छरों ने अपने डंक से लोगों को परेशान कर दिया है. नगर पर्षद की लापरवाही और पार्षदों की अनदेखी […]
विज्ञापन
बरौनी (नगर) : गर्मी बढ़ते ही बीहट नगर पर्षद क्षेत्र में मच्छरों की वृद्धि से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है. मच्छरों का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि रात तो रात दिन में भी मच्छरों ने अपने डंक से लोगों को परेशान कर दिया है.
नगर पर्षद की लापरवाही और पार्षदों की अनदेखी से समस्या लगातार बढता जा रहा है. लोग शाम होते ही घर में मच्छर अगरबत्ती और क्वाइल जला देते हैं.
कुछ देर तो राहत मिलती है, लेकिन उसके बाद फिर मच्छरों का तांडव शुरू हो जाता है. इस जन समस्या से परेशान लोगों ने बताया कि नगर पर्षद क्षेत्र के वार्डो में फॉगिंग कब हुई उन्हें याद नहीं.नाला व सड़क पर कूड़ा-कचरा की सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिसकी वजह से मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है.
नगर पर्षद सुस्त, परेशानी बढ़ी :नगर पर्षद बीहट की अगर सुस्ती की बात की जाये तो नगर की आम गलियों व निकास की व्यवस्था नहीं रहने से सड़कों पर बहता पानी मच्छरों को तेजी से पनपने का जरिया बना हुआ है.
कुड़े-कचरों का ढेर,मच्छरों से बजबजाते नालियों में कभी डीडीटी पाउडर का छिड़काव नहीं होने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है. नगर वासियों ने मुख्य पार्षद समेत नगर कार्यपालक पदाधिकारी से साफ-सफाई और फॉगिंग कराने की मांग की है.
शाम होते ही मच्छरदानी का करने लगते हैं इस्तेमाल :मच्छरों का तांडव नगर पर्षद क्षेत्र में इतना बढ़ गया है कि शाम होते ही शहरवासी को मच्छरदानी का इस्तेमाल करना पड़ता है. नगर में यह आलम किसी एक जगह नहीं बल्कि हर ओर है. शहर के कई नाले व नालियां ऐसे हैं जहां लगता है कभी सफाई हुई ही न हो.
जल्द समस्या का नहीं हुआ निदान, तो फैल सकती है बीमारी :नगर में अगर मच्छरों के मारने के जल्द उपाय नहीं किये गये तो मच्छर काटने से होने वाले रोग मलेरिया,फाइलेरिया व अति जानलेवा साबित होने वाले डेंगू के फैलने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है. जानकारी के अनुसार पंद्रह लाख रुपये नगर पर्षद बीहट द्वारा प्रति माह साफ-सफाई के नाम पर खर्च किये जा रहे हैं, इसके बावजूद लोग हलकान व परेशान हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




