ePaper

बच्ची से दुष्कर्म के बाद दी जान से मारने की धमकी, जब रोते हुए पहुंची घर...

Updated at : 26 Sep 2018 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म के बाद दी जान से मारने की धमकी, जब रोते हुए पहुंची घर...

बक्सर : बिहार के बक्सर में महिला थाना की पुलिस ने बुधवार की सुबह राजपुर के अकबरपुर गांव में छापेमारी कर बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार युवक अकबरपुर गांव का रहने वाले विद्यासागर चौहान का पुत्र बिट्टू कुमार बताया जाता है. […]

विज्ञापन

बक्सर : बिहार के बक्सर में महिला थाना की पुलिस ने बुधवार की सुबह राजपुर के अकबरपुर गांव में छापेमारी कर बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार युवक अकबरपुर गांव का रहने वाले विद्यासागर चौहान का पुत्र बिट्टू कुमार बताया जाता है.

महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म का मामला विद्यासागर चौहान के पुत्र बिट्टू कुमार पर दर्ज कराया गया था. बुधवार की सुबह सूचना मिली कि लव कुमार अपने घर में छिपा है. सूचना मिलते ही उसे गिरफ्तार किया गया. साथ ही मामले की जांच की जा रही है.

बता दें कि 8 सितंबर की दोपहर लव चौहान की पुत्री घर के बाहर खेल रही थी. इसी बीच गांव के एक किशोर बिट्ट कुमार आया और उसे बहला फुसलाकर उसे अपने साथ कहीं ले चला गया. जहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और किसी को नहीं बताने के लिए कहा. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी. किसी तरह किशोरी रोते हुए घर पहुंची तो परिजनों ने उसके साथ पूछताछ किया. जिसमें पीड़िता ने सारी बातें अपने परिजनों को बताया.

वहीं इसकी सूचना मिलते ही परिजनों ने इसकी सूचना राजपुर थाना की पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही राजपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी. वहीं बच्ची के पिता के बयान पर बिट्टू कुमार के खिलाफ महिला थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जहां महिला थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें…दत्तक पुत्र ने अपने नाबालिग दोस्तों संग मिल कर दी मां की हत्या, 13 दिन बादमिला शव

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन