बकरीद पर्व को लेकर डीएम व एसपी ने की संयुक्त बैठक
Updated at : 21 Aug 2018 2:51 AM (IST)
विज्ञापन

जिले के सभी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थलों पर रहेगी विशेष चौकसी अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई बक्सर : शांतिपूर्ण व सौहार्द तरीके से बकरीद पर्व मनाने को लेकर डीएम व एसपी ने शहर के कला भवन में सोमवार को शांति समिति की बैठक की. इस दौरान डीएम राघवेंद्र कुमार सिंह ने निर्देश देते […]
विज्ञापन
जिले के सभी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थलों पर रहेगी विशेष चौकसी
अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
बक्सर : शांतिपूर्ण व सौहार्द तरीके से बकरीद पर्व मनाने को लेकर डीएम व एसपी ने शहर के कला भवन में सोमवार को शांति समिति की बैठक की. इस दौरान डीएम राघवेंद्र कुमार सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि वारंटियों से आगामी छह माह का बांड भरवा लिया जाये. ताकि किसी भी उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखी जा सके. इसके साथ ही सभी थानाध्यक्षों का निर्देश दिया गया कि अपने-अपने थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित करें. जिसमें सभी समुदाय के गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे, जिससे बकरीद पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके. साथ ही दोनों एसडीओ को निर्देश देते हुए कहा कि गया कि अपने क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों से हमेशा संपर्क में बने रहे.
ताकि किसी भी आपात स्थिति से निबटा जा सके. साथ ही वांछितों पर कड़ी नजर रखी जाये.पूर्व में जो भी स्थल संवेदनशील रहे है. वहां पर अतिरिक्त सुरक्षा बल के साथ दंडाधिकारी को नियुक्त किया जाये. त्योहार के मौके पर शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर होगी. अगर कोई भी किसी तरह का अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.वहीं पुलिस शराबियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करेंगी. उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न मस्जिदों पर सुरक्षा और भीड़ को देखते हुए अलग-अलग समय पर नमाज अदा करने को कहा गया है.
इसके लिए समय सारणी तैयार किया गया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि भाईचारे के साथ पर्व को मनाये. साथ ही जिला प्रशासन का सहयोग करें. वहीं उपस्थित लोगों ने भी पुलिस को हर तरह से सहयोग का भरोसा दिलाया. एसपी ने वहां मौजूद सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिले के सभी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष नजर रखी जाये. मौके पर एसपी राकेश कुमार, डीडीसी अरविंद कुमार, सदर एसडीओ केके उपाध्याय, सदर एसडीपीओ सतीश कुमार, डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह, नगर थानाध्यक्ष दयानंद सिंह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव, नगर परिषद उप चेयरमैन इन्द्रजीत सिंह उर्फ बबन सिंह, राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, नियमातुल्लाह फरीदी, रमेश कुमार सिंह, कैलाश पांडेय, रामेश्वर वर्मा, कुमार नयन, सतीश चन्द्र त्रिपाठी. दिनेश कुमार जायसवाल, श्रीकांत पाठक, श्रवण कुमार तिवारी, मनोज कुमार सिंह, लता श्रीवास्तव, दीपक कुमार पांडेय, हिमाशु चर्तुवेद्वी, अनिल कुमार तिवारी, संजय सिंह, अरविंद सिंह समेत कई लोग
मौजूद थे.
मस्जिद का नाम नमाज का समय
मदीना मस्जिद, खलासी मुहल्ला सुबह 7.13
शाही मस्जिद, सराय फाटक सुबह 7.30
मस्जिद सोहनी पट्टी सुबह 7.45
जामा मस्जिद, मेन रोड़ सुबह 8.00
मस्जिद मुसाफिरगंज सुबह 8.00
मस्जिद नई बाजार सुबह 8.00
मस्जिद सेंट्रल जेल सुबह 8.00
मस्जिद सिविल लाईन सुबह 8.00
मस्जिद दूध पोखरी कब्रिस्तान कोईपुरावा सुबह 8.30
जुलफजल मस्जिद, खलासी मुहल्ला सुबह 8.45
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




