वारदात के दूसरे दिन सहमे रहे लोग, सुस्त रही पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2018 5:00 AM
बक्सर : डकैतों के जाने के बाद घर के सभी सदस्य डर के साये में रात गुजारे. सुबह के वक्त मामले की जानकारी के बाद गांव के दर्जनों लोग पीड़ितों के घर के पास पहुंचे गये. सबों ने इस वारदात के पीछे संबंधित थाने की पुलिस की सुस्ती बतायी. पीड़ितों ने बताया कि अपराधी जाते-जाते […]
बक्सर : डकैतों के जाने के बाद घर के सभी सदस्य डर के साये में रात गुजारे. सुबह के वक्त मामले की जानकारी के बाद गांव के दर्जनों लोग पीड़ितों के घर के पास पहुंचे गये. सबों ने इस वारदात के पीछे संबंधित थाने की पुलिस की सुस्ती बतायी. पीड़ितों ने बताया कि अपराधी जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गये हैं. पीड़ितों का कहना था कि अपराधियों ने धमकियां दी हैं कि अगर मामले को पुलिस को दिया तो सबों की हत्या कर कर देंगे. महिलाओं ने कहा कि करीब दो घंटे तक घर के सभी लोग भय के साये में जी रहे थे.
वहीं दूसरी तरह पुलिस के प्रति लोगों की नाराजगी साफ तौर पर देखी. पीड़ितों ने बताया कि घटना की सूचना बुधवार की देर रात्रि ही संबंधित थाने की पुलिस को दी जा चुकी थी. ब्रह्मपुर थाने से महज दो किलोमीटर पर स्थित चौरास्त का इलाका शुरू से अपराधियों की नजर में रहा है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात्रि ब्रह्मपुर थाने के सहायक दारोगा मनोज पाठक रात्रि गश्त पर क्षेत्र में थे. प्रश्न यह उठता है कि जब पीड़ितों ने डकैती की सूचना पुलिस को दी तो आखिर पुलिस मौके पर क्यों नहीं पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










