किशोरी के साथ दुष्कर्म में आरोपित गिरफ्तार
Updated at : 22 Jun 2018 4:57 AM (IST)
विज्ञापन

पीड़िता के बयान पर दो के खिलाफ दर्ज हुआ मामला बक्सर : औद्योगिक थाने की पुलिस ने किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला अहिरौली गांव की रहनेवाली सुगिया देवी बतायी जाती है. वहीं पुलिस इस मामले के मुख्य आरोपित रमन कुमार को पहले ही गिरफ्तार […]
विज्ञापन
पीड़िता के बयान पर दो के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
बक्सर : औद्योगिक थाने की पुलिस ने किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला अहिरौली गांव की रहनेवाली सुगिया देवी बतायी जाती है. वहीं पुलिस इस मामले के मुख्य आरोपित रमन कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. औद्योगिक थानाध्यक्ष राजीव कुमार राम ने बताया कि सूचना मिली थी कि किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म की आरोपिता सुगिया देवी अपने घर में छिपी है. सूचना मिलते ही गुरुवार की दोपहर में उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि इस मामले का मुख्य आरोपित रमन कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.
साथ ही मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि चार जून की दोपहर किशोरी अपने छोटे भाई-बहन के साथ घर में सोयी थी. माता-पिता चाय की दुकान पर थे. इसी बीच पड़ोस के रहनेवाले सोनू सिंह की पत्नी सुगिया देवी पड़ोस के रहनेवाले रमन कुमार के साथ आयी. इसके बाद सुगिया देवी ने घर का दरवाजा खटखटाया. जब दरवाजा खुला तो देखा कि सुगिया देवी और रमन कुमार आये हैं. इसके बाद रमन कुमार ने धक्का देते हुए घर के अंदर घुस गया और सुगिया देवी ने बाहर से घर का दरवाजा बंद कर दिया.
वहीं रमन कुमार ने जबदस्ती एक कमरे में ले गया और चौकी पर पटक कर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा. जब किशोरी ने चिल्लाना शुरू किया तो रमन कुमार उसका मुंह बंद कर दिया. किसी तरह से किशोरी कमरे से बाहर आयी और चिल्लाने लगी. इसके बाद रमन कुमार जान से मारने की धमकी देते हुए बाहर भाग गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




