शादी में पटाखे के धमाके से आधा दर्जन जख्मी
Updated at : 20 Jun 2018 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

दरवाजे पर बरात लगाने के दौरन घटी घटना बीड़ी की चिनगारी से पटाखे में लगी आग बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तुर्कपुरवा गांव में शादी में पटाखे के धमाके से चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां दो युवकों की स्थिति गंभीर […]
विज्ञापन
दरवाजे पर बरात लगाने के दौरन घटी घटना
बीड़ी की चिनगारी से पटाखे में लगी आग
बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तुर्कपुरवा गांव में शादी में पटाखे के धमाके से चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां दो युवकों की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को बनारस रेफर कर दिया. जख्मी में गाजियाबाद के रहनेवाले राकेश सैनी, सुभाष सैनी, अंगद कुमार, संतोष कुमार, पंकज कुमार जख्मी बताये जाते हैं. बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव के रहनेवाले रामजी राय के पुत्र मिथिलेश राय की बरात तिरपुराव गांव में जा रही थी. बरात दरवाजे पर लगने समय जमकर आतिशबाजी हो रही थी.
इसी बीच दूल्हे का दोस्त राकेश सैनी पटाखे का बंडल लिये हुए था तभी किसी ने बीड़ी पीकर पटाखे में फेंक दिया, जिसके बाद जोरदार धमाका हुए और राकेश सैनी की हथेली उड़ गयी. वहीं सुभाष सैनी, अंगद कुमार, संतोष राय, पंकज राय समेत कई लोग जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. शादी का माहौल पूरी तरह गम में बदल गया. किसी तरह से शादी का कार्य किया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि धमका इतना जोरदार था कि आसपास के घर हिल गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




