नाली विवाद में मारपीट दो लोग हुए जख्मी

Updated at : 20 Jun 2018 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
नाली विवाद में मारपीट दो लोग हुए जख्मी

डुमरांव : कोरानसराय थाना क्षेत्र के कमरधरपुर गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी धनबिहारी तिवारी उम्र 65 वर्ष और श्रीभगवान तिवारी उम्र 70 वर्ष को गंभीर चोटें आयी हैं. घायलों की हालत को देखते हुए परिवार के सदस्यों ने अनुमंडलीय […]

विज्ञापन

डुमरांव : कोरानसराय थाना क्षेत्र के कमरधरपुर गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी धनबिहारी तिवारी उम्र 65 वर्ष और श्रीभगवान तिवारी उम्र 70 वर्ष को गंभीर चोटें आयी हैं. घायलों की हालत को देखते हुए परिवार के सदस्यों ने अनुमंडलीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया,

जहां से डाॅक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बक्सर रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच नाली विवाद को लेकर कहासुनी हो गयी, जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों से मारपीट कर दी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मारपीट के मामले को लेकर सात लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिसमे पुलिस ने दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा अन्य पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस खोजबीन में जुटी हुई है.

बाइक सवार युवक जख्मी
चौगाईं. मुरार राधास्वामी होस्टल के समीप एक बाइक के संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार युवक जख्मी हो गया. जख्मी युवक कोन्ही गांव निवासी अरविंद कुमार बताया जा रहा है. जख्मी युवक का इलाज निजी क्लिनिक में कराया गया. हालत गंभीर देखते हुआ उसे निजी क्लिनिक में रेफर कर दिया गया. युवक शादी का सामान लेकर गांव जा रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन