गुजरात परिणाम के बाद कांग्रेस कोमा में जायेगी
Updated at : 14 Dec 2017 5:57 AM (IST)
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष ने प्रेस बयान जारी कर कहा बक्सर : भारत को सर्वोच्च शिखर पर ले जाने की झमता नरेंद्र मोदी के सिवाय किसी में नहीं है. देश का मान और सम्मान बढ़ा सकते हैं. भारत की जनता यह समझ चुकी है. मृतप्राय कांग्रेस पार्टी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी खाली ऑक्सीजन सिलिंडर […]
विज्ञापन
भाजपा जिला अध्यक्ष ने प्रेस बयान जारी कर कहा
बक्सर : भारत को सर्वोच्च शिखर पर ले जाने की झमता नरेंद्र मोदी के सिवाय किसी में नहीं है. देश का मान और सम्मान बढ़ा सकते हैं. भारत की जनता यह समझ चुकी है.
मृतप्राय कांग्रेस पार्टी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी खाली ऑक्सीजन सिलिंडर साबित होंगे. गुजरात परिणाम आने के बाद देश की सबसे पुरानी पार्टी कोमा में चल जायेगी और देश की जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में इस पार्टी का अंतिम संस्कार कर कांग्रेस मुक्त भारत बनायेगी. उक्त बातें भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह ने प्रेस बयान जारी कर कही. उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि, दल उसके बाद है तथा व्यक्ति की प्राथमिकता आखिरी होती है. कांग्रेस के लिए व्यक्ति सर्वोपरि परिवार उसके बाद तब दल और आखिरी प्राथमिकता राष्ट्र की होती है.
राहुल गांधी का अध्यक्ष बनना यह साबित करता है कि योग्यता की बजाय व्यक्ति को प्राथमिकता दी गयी है. धृतराष्ट्र की तरह मैडम भी किसी भी सूरत में हस्तीनापुर की गद्दी पर अपने पुत्र को देखना चाहती हैं. जो उनके लिए स्वप्न ही रह जायेगा. कांग्रेस का देश पर दोबारा राज करने का सपना अब कभी सकारा नहीं हो पायेगा. भाजपा ही सबके दिलों पर राज करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




